नवीनतम

एक्शन में PWD मंत्री: कानपुर में उंगली मारकर खोद डाली सड़क, यहां तो नप गए कई इंजीनियर

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 15 नवंबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का आदेश जारी किया है. सड़कें गड्ढामुक्त हो रही हैं या नहीं? इस सवाल का जवाब जानने के लिए लोक निर्माण विभाग के (PWD) मंत्री जितिन प्रसाद खुद उत्तर प्रदेश के जिलों में जाकर सड़कों का निरीक्षण कर रहे हैं. मंत्री जितिन प्रसाद सोमवार को कानपुर पहुंचे. निरीक्षण के बाद लापरवाही करने वाले कई इंजिनियरों को सस्पेंड कर दिया गया है.

यहां बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी ने उनसे (मंत्री जितिन प्रसाद) पनकी में बनी रोड का सही ढंग से निर्माण ना होने की शिकायत की. मौके पर मौजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उसको सही बताते रहे. इस दौरान बीजेपी विधायक और अधिकारी के बीच किसी बात को लेकर आपस में तनातनी हो गई. जिसको देख मंत्री जितिन प्रसाद खुद रोड का निरीक्षण करने के लिए 10 किलोमीटर दूर पनकी पहुंच गए.

वहां भाटिया चौराहे से पनकी मंदिर तक बनी रोड का मंत्री जितिन प्रसाद ने पैदल ही निरीक्षण करना शुरू किया. इस दौरान उनके साथ बीजेपी विधायक सुरेंद्र मैथानी और पीडब्ल्यूडी के बड़े अधिकारी भी साथ में थे. सड़क पर चलने के दौरान ही उन्होंने एक जगह रुककर सड़क पर अपनी उंगली से खुरचकर सड़क का निरीक्षण शुरू किया. जैसे ही मंत्री जितिन प्रसाद ने सड़क को खुरचा तो सड़क की लेबल उखड़ गई और मिट्टी निकल आई.

सड़क की हालत देखकर मंत्री जितिन प्रसाद भड़क गए. उन्होंने पूछा कि ठेकेदार कहां है? ठेकेदार पर कार्रवाई करो, पूरी रिपोर्ट मुझे चाहिए.बताया जा रहा है कि इस सीमेंटेड सड़क का निर्माण 34 करोड़ की लागत से किया गया है.

लोक निर्माण विभाग के मंत्री जितिन प्रसाद का कहना है कि सीएम योगी जी का सड़कों को लेकर सीधा निर्देश है, कोई भी गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा,  जीरो टॉलरेंस पर ही काम होगा, ऐसे में जो भी दोषी होगा, उसकी जांच करके कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

सिंतबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसु, 6.08% बढ़ी मंहगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

12 minutes ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

14 minutes ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

26 minutes ago

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ सकती है सैलरी, महंगाई भत्ते के साथ TA में भी मिल सकता है बड़ा फायदा

DA Hike 2026: केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2026 में बड़ी राहत मिल सकती है. DA…

32 minutes ago

महिलाओं के कपड़ों में एंबुलेंस से पहुंचे ATM, तेलंगाना में चोरों ने अनोखे तरीके से की चोरी; देखें CCTV फूटेज

तेलंगाना के कामारेड्डी में चोरों ने एम्बुलेंस में पहुंचकर और महिलाओं की नाइटी पहनकर SBI…

45 minutes ago

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

1 hour ago