यूटिलिटी

UPSSSC Recruitment 2022: वन दारोगा पद पर निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वालो के लिए खुशखबरी है. प्रदेश में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा कई पदों पर बंपर भर्तियां निकाली गई है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है. आवेदन की अंतिम तिथि 6 नवंबर 2022 है. इस भर्ती की खास बात ये कि 40 साल तक के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.

पद नाम और संख्या

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तहत कई पदों पर भर्तियां निकाली गई है जिसमें
वन दरोगा के 701 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं.

• अनारक्षित वर्ग के लिए 288 पद,
• अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 120 पद,
• अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 20 पद,
• अनुसूचित जाति वर्ग के लिए 160 पद और
• EWS वर्ग के लिए 70 पद आरक्षित किये गए हैं.

शैक्षिक योग्यता

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास PET- 2021 का स्कोर कार्ड होना चाहिए इसके अलावा किसी भी विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त भूगर्भ विज्ञान, मैथ्स, कैमिस्ट्री, फिजिक्स, जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान विषयों में से दो या इससे अधिक विषय में स्नातक की डिग्री या इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए है.

आयु सीमा

वन दरोगा पदों के लिए 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. इन भर्तियों के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 जुलाई को 21 वर्ष से कम और 1 जुलाई 2022 को 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

आवेदन तिथि

इन पदों के लिए 17 अक्टूबर 2022 से आवेदन प्रक्रिया शुरू किया गया. आवेदन की अंतिम तिथि 06 नवम्बर 2022 तक हैं.

आवेदन शुल्क

सभी वर्गों के उम्मीदवारों के लिए 25 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

49 minutes ago

अस्पताल से निकले शरद पवार, PM मोदी ने दिया आराम करने का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…

1 hour ago

पीएम मोदी करेंगे भारतीय पैरा खिलाड़ियों से मुलाकात, एशियन पैरा गेम्स की ऐतिहासिक सफलता पर करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…

1 hour ago

4,371 करोड़ रुपये की ‘विस्तार’ योजना को मंजूरी, अब डेटा से बनेगी नीतियां और तेज होगा डिजिटल बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…

1 hour ago