Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सलमान खान ने जारी किया ‘टाइगर 3’ का पोस्टर, इस तारीख को होगी रिलीज

'टाइगर 3'

'टाइगर 3'

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की ‘टाइगर 3’ फिल्म का लंबे समय से इंतजार कर रहे उनके प्रशंसकों को बड़े पर्दे पर ये एक्शन मूवी देखने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा. सलमान और एक्ट्रेस कैटरीना स्टारर टाइगर 3 की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. यह फिल्मी अब अगले साल 2023 की दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

सलमान खान ने आज टाइगर सीरीज की डेट का ऐलान किया है. उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंटर पर लिखा, “टाइगर की एक नई तारीख है. दीवाली 2023 यह है! जश्न हैशटैग-टाइगर 3 को हैशटैग-वाईआरएफ50 के साथ केवल आपके पास के बड़े पर्दे पर. हिंदी, तमिल और तेलगू में रिलीज. हैशटैग-कैटरीना कैफ हैशटैग-मनीष शर्मा.”

सलमान ने मूवी की रिलीज डेट के अलावा फिल्म के पोस्ट को भी शेयर किया है. हालांकि फोटो में सलमान की सिर्फ आंखें ही नजर आ रही हैं. इस लुक में उनका चेहरा एक स्कार्फ से कवर दिखाई पड़ रहा है.

शाहरुख खान भी फिल्म में आएंगे नजर

सलमान खान की टाइगर 3 में उनके फैंस को डबल मजा आने वाला है. क्योंकि मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित इस मूवी में सलमान और  कैटरीना के अलावा सुपरस्टार शाहरुख खान भी नजर आएंगे. इस फिल्म में शाहरुख खान का एक कैमियो रखा गया है. वो पठान के रोल में अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का मनोरंजन करते दिखाई देंगे.

 

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital