प्रतिष्ठित ‘इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स’ (International Emmy Awards) के निर्णायक दौर के सेमीफाइनल जूरी राउंड का आयोजन 18 अगस्त को दिल्ली में किया गया. दिल्ली स्थित ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ (India International Centre) में हुए इस आयोजन की मेजबानी ‘बिजनेसवर्ल्ड ग्रुप’ के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ व ‘एक्सचेंज4मीडिया’ फाउंडर डॉ. अनुराग बत्रा ने की.
आपको बता दें कि डॉ. बत्रा को इसी साल जून में ‘इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज’ (International Academy of Television Arts & Sciences) का सदस्य चुना गया है, जिसे Emmys के नाम से जाना जाता है. इसके साथ ही डॉ. बत्रा 60 से ज्यादा देशों के 900 से अधिक सदस्यों वाले ऐसे ग्रुप में शामिल हो गए हैं, जो दुनिया की अग्रणी टेलीविजन और मीडिया कंपनियों का प्रतिनिधित्व करती है.
1969 में स्थापित ‘इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ टेलीविजन आर्ट्स एंड साइंसेज’ अमेरिका का गैर-लाभकारी संगठन है, जिसके द्वारा विभिन्न देशों के बेहतरीन टेलीविजन प्रोग्राम्स का मूल्यांकन किया जाता है. इसमें विशेषज्ञ जूरी सदस्यों द्वारा शो और कलाकारों के काम का आकलन किया जाता है. इसके तहत 17 श्रेणियों में इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स का आयोजन किया जाता है. इसमें दुनिया भर के बेहतरीन टीवी शोज और उनके कलाकारों को सम्मानित किया जाता है.
वैश्विक मीडिया परिदृश्य में जाने-माने नाम डॉ. अनुराग बत्रा ने नई दिल्ली में जूरी सदस्यों के एक पैनल का नेतृत्व किया. इस पैनल में सवितराज हिरेमठ, फाउंडर और सीईओ तांडव फिल्म्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड, मृणालिनी जैन, ग्रुप चीफ डेवलपमेंट ऑफिसर, बनिजय एशिया और एंडेमोल शाइन इंडिया, रिंटू थॉमस, निर्देशक-निर्माता, बृज बक्शी, पूर्व निदेशक, दूरदर्शन और वरिष्ठ मीडिया स्पोर्ट्स प्रोफेशनल, कपिल बत्रा, फिल्म निर्माता पंकज सक्सेना, आर्टिस्टिक डायरेक्टर, NFDC, डॉ. भुवन लाल, क्रिएटिव एंटरप्रेन्योर, फिल्म निर्माता और लेखक, चंद्रमौली बासु, निर्देशक-निर्माता व सुधीर टंडन, पूर्व अतिरिक्त महानिदेशक, दूरदर्शन शामिल रहे. इस अवसर पर नैथनिएल ब्रेंडल, सीनियर डायरेक्टर, एमी जजिंग भी मौजूद थे.
सेमीफाइनल राउंड में दुनिया भर से आए कंटेंट का प्रदर्शन किया गया. इस राउंड के विजेता 25 नवंबर, 2024 को न्यूयॉर्क में होने वाले भव्य समारोह में मुकाबला करेंगे, जहां विजेताओं को ‘इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स’ दिए जाएंगे.
गौरतलब है कि डॉ. अनुराग बत्रा को मीडिया व टेलीविजन इंडस्ट्री में ‘एक्सचेंज4मीडिया’ की स्थापना करने, ‘एक्सचेंज4मीडिया’ को संस्थागत बनाने और मीडिया, टेलीविजन व डिजिटल से संबंधित डोमेन के लिए एक नया व अग्रणी प्लेटफॉर्म प्रदान करने के साथ-साथ 360 डिग्री में एक अग्रणी व प्रभावकारी संगठन बनाने में उनके योगदान के लिए पहचाना व उन्हें सम्मानित किया जाता है. डॉ. अनुराग बत्रा ने एक नया सेक्टर और नए तरह की इंडस्ट्री बनाई है, जिसका इस डोमेन के सभी अन्य लोग सम्मान करते हैं और उसका अनुकरण करते हैं.
डॉ. अनुराग बत्रा का भारतीय मीडिया इंडस्ट्री में एक अलग ही स्थान है. वह अपने आप में एक मीडिया मुगल हैं, जिन्होंने 24 साल पहले ‘एक्सचेंज4मीडिया’ ग्रुप की स्थापना की थी, जो मीडिया इंडस्ट्री में हर किसी का मुखपृष्ठ (होमपेज) है, साथ ही डॉ. बत्रा ने 9 साल पहले ‘BW बिजनेसवर्ल्ड’ ग्रुप का अधिग्रहण किया और इसे 360 डिग्री मीडिया प्लेटफॉर्म के रूप में कई गुना बढ़ाया है.
पिछले 24 वर्षों से ‘एक्सचेंज4मीडिया’ ग्रुप के फाउंडर के तौर पर डॉ. बत्रा ने प्रमुख मीडिया मालिकों, संपादकों, पत्रकारों और नए युग के मीडिया पेशेवरों के साथ गहन बातचीत की है. एक्सचेंज4मीडिया.कॉम, समाचार4मीडिया.कॉम, इम्पैक्ट, पिच और एक्सचेंज4मीडिया के 75 से अधिक एक्सपीरियेंशल लार्ज स्केल IPs के जरिए डॉ. बत्रा मीडिया से गहराई से जुड़े हुए हैं.
डॉ. बत्रा ने मीडिया पर बहुत कुछ लिखा है और वह मीडिया, टेलीविजन और नए मीडिया के एक स्वीकृत विशेषज्ञ हैं. उनकी किताब, जिसका होगा- “मीडिया मुगल्स ऑफ इंडिया” संभवतः 2025 में प्रकाशित होगी. डॉ. बत्रा का सभी मुद्दों के प्रति गहरा और व्यक्तिगत दृष्टिकोण है. डॉ. बत्रा अपने गहरे व्यक्तिगत संबंधों के जरिए नेटवर्क प्रभाव को सही मायने में सामने लाते हैं.
ये भी पढ़ें- पटियाला हाउस कोर्ट ने कश्मीरी नेता शेख अब्दुल राशिद की जमानत याचिका पर NIA से मांगा जवाब
-भारत एक्सप्रेस
MS Dhoni IPL 2027: महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2027 में खेलने को लेकर बड़ा…
'बिग बॉस 20' के नए प्रोमो में एक बड़ा बवाल देखने को मिला है. स्काउट…
Wife Killed Husband With Lover: मैसूर में पत्नी ने यूट्यूब देखकर पति की इडली में…
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा 80 साल की उम्र में पहली बार स्मार्टफोन इस्तेमाल…
LPG cylinder price: दीवाली और त्योहारी सीजन से पहले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में…
Italy Protests: इटली में बढ़ती महंगाई और रक्षा खर्च के विरोध में बड़े पैमाने पर…