लाइफस्टाइल

अगर आप भी अपने बच्चे की बढ़ाना चाहते हैं ब्रेन पावर तो डाइट में जरूर शामिल करें ये फूड्स

Healthy Food For Kids: बढ़ते बच्चों की पोषण संबंधी जरूरतें भी अलग-अलग होती हैं. साथ ही बच्चों को सामान्य वृद्धि और विकास के लिए सही खान-पान की काफी आवश्यकता होती है. ऐसे कई फूड्स हैं जो दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इन पोषक से भरे फूड्स को बच्चों के आहार में शामिल किया जा सकता है, जिससे बच्चों को काफी फायदा होता है. इन फूड्स को खाने से बच्चों का दिमाग तेज होता है साथ ही शारीरिक ऊर्जा भी मिलती हैं. इसके अलावा उनके शरीर को कई अन्य फायदे भी मिलते हैं. आइए हम आपको बताते हैं उन फूड्स के बारे में जिससे आपके बच्चे का दिमाग कंप्यूटर जितना तेज बन सकता है.

बादाम (Healthy Food For Kids)

बादाम सुपरफूड में से एक है. इसे ब्रेन फूड भी कहा जाता है. इसमें फैटी एसिड्स के साथ-साथ प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. बच्चों की ब्रेन सेल्स को बढ़ाने और रिपेयर करने के लिए बादाम खिलाना काफी फायदेमंद हो सकता है.

अंडा

यदि आपका बच्चा अंडा पसंद करता है तो उसे रोज कम से कम एक अंडा खिलाएं, इसमें कोलिन होता है. यह एक ऐसा पोषक तत्व है जो दिमाग में जा रही किसी भी जानकारी को लंबे समय तक याद रखने में मदद करता है. बच्चे का दिमाग तेज चलने के लिए उसकी डाइट में रोज एक अंडा शामिल करें.

यह भी पढ़ें :  नॉर्मल और ‘सी’ सेक्शन डिलीवरी के बाद महिलाओं को पीना चाहिए ये पानी, नहीं है किसी चमत्कार से कम

दही (Healthy Food For Kids)

दही में प्रोबायोटिक्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हेल्दी गट को बढ़ावा देता है. दही में मौजूद प्रोबायोटिक्स गट के माइक्रोबायोम को संतुलित बनाए रखने में मदद करते हैं, जिससे ब्रेन हेल्थ में सुधार होता है. हालांकि स्वादिष्ट और पौष्टिक नाश्ता के लिए साद या बिना चीनी वाला दही चुनें और इसमें थोड़ा सा शहद मिलाकर खाएं.

Uma Sharma

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

2 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

2 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

2 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

2 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago