राजस्थान में जूता-युद्ध: अशोक चांदना हुए हमलावर सचिन पायलट पर

जयपुर – राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना के ऊपर सोमवार को एक कार्यक्रम के दौरान जूता फेंका गया। जूता फेंकने वालों ने सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे भी लगाए. इससे नाराज चांदना ने पायलट पर तीखा हमला बोला. चांदना ने अपने ट्वीट में कहा, ‘अगर सचिन पायलट मुझ पर जूता फेंककर मुख्यमंत्री बनते हैं. तो उन्हें जल्द बनाया जाना चाहिए. क्योंकि आज मेरा लड़ने का मन नहीं है.

दरअसल, सोमवार को गुर्जर समाज के नेता स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थि विसर्जन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस अवसर पर बीजेपी सांसद और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, कांग्रेस विधायक व उद्योग मंत्री शकुंतला रावत और खेल मंत्री अशोक चंदना सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे.हालांकि, गुर्जर समुदाय से आने वाले सचिन पायलट इस कार्यक्रम में नजर नहीं आए.

कांग्रेस नेता जैसे ही मंच पर पहुंचे, पायलट के समर्थकों की भीड़ ने ‘सचिन पायलट जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए जूता फेंका। हालांकि, दूरी के कारण जूता मंच तक नहीं पहुंचा. इसके बाद कांग्रेस के दोनों गुटों को समर्थकों के बीच वहीं मैदान में संग्राम छिड़ गया.हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। इस बीच चांदना को कार्यक्रम को छोड़कर वापस लौटना पड़ा. वही हंगामे के कारण सीएम के बेटे वैभव गहलोत को बोलने का मौका नहीं मिला.घटना के बाद, चंदना ने ट्वीट किया.

आज एक और अद्भुत नजारा भी यहां देखने को मिला. 72 शहीदों के मारने के आदेश देने वाले (तत्कालीन मंत्रिमंडल सदस्य) राजेन्द्र राठौड़ साहब के मंच पर आने पर तालिया बजी और जिनके परिवार के लोग आंदोलन में जेल गए उन पर ही जूता फेंका गया.

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

33 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

50 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

1 hour ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago