बरेली में दिल दहला देने वाला हादसा, चार्जिंग के दौरान मोबाइल में ब्लास्ट से बच्ची की मौत

बरेली– कभी-कभी माता पिता ऐसी गलती कर देते हैं कि फिर जिंदगीभर पछताने के अलावा कोई चारा नहीं बचता.ये दिल दहला देने वाली घटना उत्तर प्रदेश के बरेली की है जो आपको अंदर से झकझोर कर रख देगी. यह केवल एक घटना ही नहीं बल्कि एक बहुत बड़ा सबक है उन परिवारों के लिए जो बच्चों के पास मोबाइल रख देते हैं, उनके पास ही उसे फोन चार्ज में लगा देते हैं, इतना ही नहीं उनके हाथ में मोबाइल भी पकड़ा देते हैं. जिस परिवार के साथ ये दर्दनाक हादसा हुआ है उनका पूरा परिवार गम में डुबा हुआ है. मां ने जिस 8 माहीने की मासूम को नहलाकर, तैयार कर सुलाया था उसे मोबाइल की बैटरी ने हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया. अब मां को पछतावा हो रहा है कि काश बच्ची के पास मोबाइल न रखा होता.

पता चला है कि फोन चार्जिंग पर लगा हुआ था जिसमें अचानक बलास्ट हो गया जिससे मासूम झुलस गई और रोने लगी. मां दौड़ी तो देखा कि बच्ची का बिस्तर जल रहा था और वो झुलस रही थी. उसे फौरन उठाया और अस्पताल लेकर भागी. जहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई. मृतक के पिता सुनील मेहनत मजदूरी करके अपना परिवार का पालन पोषण करता है.

पिता सुनील ने कुछ समय पहले ही लावा कंपनी का मोबाइल फोन खरीदा था. बिजली की समस्या होने की वजह से फोन चार्ज नहीं हो पा रहा था. जिसके लिए वह बाजार से सोलर पैनल खरीद कर लाए थे. पिता का कहना है कि वो मोबाइल कंपनी के खिलाफ शिकायत करेगें. मां को बार-बार बस एक ही बात का पछतावा है कि उसने अपने फूल सी बिटिया को वहां क्यों सुला दिया. काश वो वहां न सुलाती तो ये सब नहीं होता.

-भारत एक्सप्रेस

 

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर जेपीसी की बैठक को लेकर पूर्व जजों ने उठाए सवाल; न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर जताई चिंता

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर JPC और जजों की…

12 minutes ago

‘कोलकाता में सजेगा प्रवासी भारतीयों का महाकुंभ…’, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

महात्मा गांधी के स्वदेश लौटने की याद में मनाए जाने वाले 'प्रवासी भारतीय दिवस' (PBD)…

18 minutes ago

लूडो ने ली जान: लखनऊ में खेल के दौरान हुआ विवाद, 4 साल के मासूम के सिर से उठा पिता का साया

Lucknow Ludo Dispute Murder: लखनऊ के अलीगंज में लूडो खेलने के दौरान हुए विवाद में…

35 minutes ago

मैदान पर विराट कोहली का डांस देख हंस पड़े जडेजा, हुआ VIRAL; यशस्वी को भी सिखाए डांस स्टेप्स

IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान विराट कोहली…

38 minutes ago

सोने-चांदी के खरीदारों के लिए बड़ा अलर्ट! HSBC ने दी चेतावनी, जानिए कब गिरेंगे भारतीय बाजार में दाम

Gold Rate Today: वैश्विक बाजार में इस हफ्ते सोना 3.4% तक गिरा है, लेकिन भारतीय…

1 hour ago