बीएसएफ को चकमा नहीं दे पाए तस्कर,करोड़ों के सोने के बिस्किट बरामद
नई दिल्ली – बांग्लादेश की ओर से लगती पश्चिम बंगाल की सीमा पर तस्करी का सिलसिला जारी है.ताजा जानकारी के मुताबिक बीएसएफ की टीम ने दक्षिण बंगाल से 1 करोड़ से ज्यादा कीमत के सोने के बिस्किट बरामद किए हैं। बीएसएफ ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए बीएसएफ की 68वीं बटालियन ने दक्षिण बंगाल के मामा भगीना से लगी बांग्लादेश की सीमा के पास तस्करी कर लाए जा रहे 19 सोने के बिस्किट, जिसका वजन 2.216 किलोग्राम है, बरामद किए गए हैं। इसकी कीमत 1,14,02,503 आंकी गई है।
आपको बता दें कि सोने के बिस्किट स्प्रे मशीन में छिपाकर रखे गए थे। इन्हें बांग्लादेश से तस्करी कर भारत लाया जा रहा था। इससे पहले की तस्करी का प्रयास सफल हो पाता, सतर्क बीएसएफ जवानों ने इसे विफल कर दिया। इस पूरी कार्यवाही को दक्षिण बंगाल के मामा भगीना इलाके में अंजाम दिया गया।
फिलहाल बीएसएफ और स्थानीय पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है और जानने की कोशिश कर रही है कि सोने के बिस्किट्स की तस्करी में कौन-कौन शामिल हैं.
-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…
Andaman Cellular Jail Freedom Fighters: डॉ. दिनेश शर्मा ने अंडमान और लखनऊ के ऐतिहासिक संबंधों…
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…
Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…
Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…
पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…