KRK को विवादित ट्वीट और एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ मामले में मिली जमानत, जानिए क्या है पूरा मामला

मुंबई- बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस के साथ छेड़छाड़ औऱ विवादित ट्वीट के मामले में पिछले 9 दिनों से जेल की सलाखों के पीछे बंद बॉलीवुड एक्टर और फिल्म क्रिटिक केआरके (कमाल आर खान) को अब राहत मिली है. उन्हें इन दोनों मामलों में जमानत मिल गई है. मुंबई के बोरवली में मजिस्ट्रेट अदालत ने 7 सितंबर को केआरके को जमानत दे दी है. कमाल खान के वकील अशोक सरावगी के अनुसार केआरके को आज ठाणे जेल से रिहा किया जा सकता है.गौरतलब है कि कमाल आर खान को दुबई से लौटते ही मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया गया था.

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेताओं पर किया था विवादित ट्वीट

एक्ट्रेस ने लगाए थे केआरके पर छेड़छाड़ के आरोप

कमाल आर खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपने विवादित बयान से चर्चा में रहते हैं. वो बॉलीवुड अभिनेताओं और उनकी फिल्मों की कड़ी आलोचना करते हैं. केआरके को एक विवादित ट्वीट औऱ एक एक्ट्रेस के साथ उत्पीड़न मामले में जमानत मिल गई है. केआरके ने कोरोना महामारी के दौरान दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर और इरफान खान के निधन पर आपत्तिजनक ट्वीट किये थे. इसे लेकर उन्हे सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया था औऱ उनके खिलाफ मुंबई के मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी. इस पर एक्शन लेते हुए मलाड पुलिस ने केआरके को पिछले महीने 30 अगस्त को मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया था. जिसके बाद वह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए थे. इसके बाद 3 सितंबर को उन्हें जनवरी 2019 में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में वर्सोवा पुलिस ने जेल से गिरफ्तार किया गया था. अभिनेत्री का आरोप था कि केआरके ने उसे एक हिंदी फिल्म कैप्ट नवाब में लीड रोल देना का वादा किया था. लेकिन केआरके ने ऐसा नहीं किया. एक्ट्रेस का आरोप है कि केआरके उसे फोन करके अशलील कमेंट्स करते थे औऱ एक पार्टी के दौरान उसे सॉफ्ट ड्रिंक में शराब मिलाकर सेक्सुअल फेवर की मांग कर रहे थे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आडवाणी की तबीयत पर अस्पताल ने क्या कहा? ICU में चल रहा इलाज; जेपी नड्डा ने लिया हालचाल

LK Advani Health Update: लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें नई दिल्ली के…

3 minutes ago

रूल ऑफ माफिया खत्म, कानून का राज कायम; युवा वकीलों को सीएम योगी की बड़ी सीख

UP News: लखनऊ में आयोजित डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह…

20 minutes ago

हवस में अंधी पत्नी! क्यों बनी पति की कातिल? फरीदाबाद पुलिस ने खोले खौफनाक राज

Faridabad Murder Case: दिल्ली से सटे फरीदाबाद के पल्ला थाना क्षेत्र में हवल में अंधी…

28 minutes ago

गूगल मैप ने ऐसा घुमाया कि जंगल में जा फंसे 9 टेक्नीशियन, हाथियों के डर से सहमे

कर्नाटक के चामराजनगर में गूगल मैप के भरोसे रास्ता तलाश रहे 9 टेक प्रोफेशनल्स घने…

55 minutes ago

सैल्यूट नन्ही शिवानी! बच्ची की जलती चिता को ‘गार्ड ऑफ ऑनर, 3 लोगों को दिया जीवनदान

नर्मदापुरम की 2 साल की शिवानी शर्मा सड़क हादसे में ब्रेन डेड हुई, तो मजदूर…

1 hour ago