Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

बीएसएफ को चकमा नहीं दे पाए तस्कर,करोड़ों के सोने के बिस्किट बरामद

बीएसएफ को चकमा नहीं दे पाए तस्कर,करोड़ों के सोने के बिस्किट बरामद

बीएसएफ को चकमा नहीं दे पाए तस्कर,करोड़ों के सोने के बिस्किट बरामद

नई दिल्ली – बांग्लादेश की ओर से लगती पश्चिम बंगाल की सीमा पर तस्करी का सिलसिला जारी है.ताजा जानकारी के मुताबिक  बीएसएफ की टीम ने दक्षिण बंगाल से 1 करोड़ से ज्यादा कीमत के सोने के बिस्किट बरामद किए हैं। बीएसएफ ने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए बीएसएफ की 68वीं बटालियन ने दक्षिण बंगाल के मामा भगीना से लगी बांग्लादेश की सीमा के पास तस्करी कर लाए जा रहे 19 सोने के बिस्किट, जिसका वजन 2.216 किलोग्राम है, बरामद किए गए हैं। इसकी कीमत 1,14,02,503 आंकी गई है।

आपको बता दें कि सोने के बिस्किट स्प्रे मशीन में छिपाकर रखे गए थे। इन्हें बांग्लादेश से तस्करी कर भारत लाया जा रहा था। इससे पहले की तस्करी का प्रयास सफल हो पाता, सतर्क बीएसएफ जवानों ने इसे विफल कर दिया। इस पूरी कार्यवाही को दक्षिण बंगाल के मामा भगीना इलाके में अंजाम दिया गया।

फिलहाल बीएसएफ और स्थानीय पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है और जानने की कोशिश कर रही है कि सोने के बिस्किट्स की तस्करी में कौन-कौन शामिल हैं.

-आईएएनएस/भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital