BCCI ने किया टी-20 वर्ल्ड के लिए टीम का ऐलान, जानिए कौन हुआ IN और OUT

नई दिल्ली- ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से होने जा रहे टी-20 वर्ल्ड के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम का ऐलान कर दिया है. यह टीम पिछले वर्ल्ड कप में शामिल खिलाड़ियों में से काफी हद तक अलग है. 2021 में यूएई में हुए टी-20 विश्व कप में विराट कोहली टीम के कप्तान थे ,जबकि इस बार रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी गई है. पहले टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय चैंपियन टीम के सदस्य रहे दिनेश कार्तिक को भी टीम में शामिल किया गया है.

रोहित और कार्तिक 15 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप में साथ खेलेगें

BCCI ने सोमवार की शाम को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की 15 सदस्यी टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को शामिल किया गया है. कार्तिक 2007 में पहला टी-20 वर्ल्ड कप खेलने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे. वो कप्तान रोहित शर्मा के साथ दूसरे खिलाड़ी होंगे जो 15 साल बाद भी टीम इंडिया के लिए टी-20 वर्ल्ड कप में खेलते हुए नजर आएंगे.  यह दोनों  खिलाडी़ 2007 वर्ल्ड कप में भारतीय चैंपियन टीम का हिस्सा रहे थे. एक बार फिर दोनों खिलाड़ी टी-20 विश्व कप में एक साथ खेलते हुए नजर आएंगे.

चहल का वर्ल्ड कप में कम बैक, जडेजा टीम से बाहर

जसप्रीत बुमराह भी फिट होकर टीम में हुए शामिल

बीसीसीआई ने दिनेश कार्तिक के अलावा ऋषभ पंत को भी  विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल किया है. वहीं चोट के चलते रविंद्र जडेजा को टीम से बाहर रखा गया है. हालांकि जडेजा के घुटने की सर्जरी हो चुकी है लेकिन वो अभी तक पूरी तरह फिट नहीं हुए है. पिछले बार विश्व कप टीम में स्टार लेग स्पिन गेंदबाज यजुवेंद्र चहल को टीम में शामिल नहीं किया गया था. जिसकी वजह से टीम को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी. टूर्नामेंट में चहल की कमी काफी खली थी. बीसीसीआई ने इस बार टी-20 वर्ल्ड कप स्कावयड में यजुवेंद्र चहल को जगह दी है. वंही चोट के कारण बाहर हुए यार्कर स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिट होकर टीम में शामिल हो चुके हैं. जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को स्टैंड बाय खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया है.

 

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारतीय स्कावयड—-

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह.

स्टैंडबाय खिलाड़ी – मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर.

 

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत को होना है मजबूत

ऑस्ट्रेलिया औऱ अफ्रीका के खिलाफ होगी टी-20 सीरीज

पिछले बार विश्व कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी निऱाशाजनक रहा था. टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी. इस बार एशिया कप में भी भारत का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. सुपर-4 राउंड के लगातार 2 मुकाबले हारकर टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी. लेकिन अब सब कुछ भुला कर और गलतियों से सीख लेते हुए टीम को आगे की राह देखनी है. ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में 16 अक्टूबर से शुरु होने जा रहे वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया को अपनी तैयारियों को मजबूत करना है. टीम इंडिया को टी-20 से पहले साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलनी है. जिसके लिए भारतीय टीम में शामिल किए गए सभी 15 खिलाड़ियों के अलावा स्टैंड बाय प्लेयर को भी आजमाया जाएगा.

 

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

QS एशिया रैंकिंग में CCSU की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा विश्वविद्यालय

QS एशिया रैंकिंग में CCSU ने बड़ी छलांग लगाई है.पिछले साल सीसीएसयू 801–850 के रैंक…

47 minutes ago

योगी की छाया में अपना वजूद तलाशते नितिन नवीन

गोरखपुर में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और CM योगी की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा निकली. सपा…

1 hour ago

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

3 hours ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

3 hours ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

3 hours ago