Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

आयुष्मान खुराना की ‘एन एक्शन हीरो’ में इस सुपस्टार की हुई एंट्री

आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘एन एक्शन हीरो’

बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना अब कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘डॉक्टर जी’ के बाद जल्द ही एक्शन अवतार में नजर आने- वाले है. आयुष्मान खुराना की अगली फिल्म ‘एक्शन हीरो’ का फर्स्ट लुक आउट हो गया है. जिसके बाद से फैंस उनका एक्शन अवतार देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

इस बीच फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा हुआ है. आयुष्मान खुराना की फिल्म में साथ निभाने के लिए एक एक्शन हीरो की एंट्री हुई है.

अक्षय की हुई एंट्री

हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक आयुष्मान खुराना की फिल्म एक्शन हीरो में बॉलीवुड के खिलाड़ी  अक्षय कुमार की एंट्री हुई है. अक्षय कुमार की फिल्म में धांसू कैमियो होने वाला है और उनका पूरा पार्ट शूट भी हो चुका है. दिलचल्प बात ये होगी कि, इस फिल्म में दोनों पहली बार एकसाथ स्क्रीन शेयर करेंगे.  वहीं अक्षय कुमार सिर्फ 1 घंटे के लिए ही फिल्म में दिखाई देंगे.

 फिल्म होगी रिलीज

अक्षय कुमार और आयुष्मान खुराना को एक साथ पर्दे पर देखने के लिए फैंस और भी ज्यादा एक्साइटेड हो रहें हैं बता दें कि, ये फिल्म अनिरुद्ध अय्यर ने डायरेक्ट की है. फिल्म का ट्रेलर 11 नवंबर को रिलीज किया जाएगा.

बता दें कि फिल्म 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. अब देखना  ये होगा कि आयुष्मान खुराना और अक्षय कुमार की जोड़ी बड़े पर्दे पर क्या धमाल मचाती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital