Bharat Express DD Free Dish

मथुरा से उत्तराखंड के लिए ट्रेन सेवा शुरू, टनकपुर से इस तारीख तक जारी रहेगी सेवा

टनकपुर-मथुरा से 20 अक्टूबर को स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी

मथुरा से टनकपुर के लिए चलेगी ट्रेन

उत्तराखंड के रेलवे यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है.अब टनकपुर को मथुरा से रेलवे लाइन के जरिए जोड़ दिया गया है.मथुरा जंकशन ने टनकपुर के लिए रेल सेवा शुरू हो रही है. आगामी 20 अक्टूबर  के दिन मथुरा से  टनकपुर के लिए स्पेशल एक्सप्रेस चलेगी . अनारक्षित ट्रेन का संचालन फिलहाल 15 नवंबर तक के लिए तय किया गया है.

पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर मुख्यालय ने जारी सूचना के अनुसार टनकपुर-मथुरा के बीच त्योहारों पर भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन 20 अक्टूबर से चलाई जाएगी. ट्रेन प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी.

गौरतलब है कि बड़ी संख्या में महाराष्ट्र में काम करने वाले उत्तराखंड और नेपाल के लोग मथुरा होते हुए अपने घरों को बसों से जाते हैं. अब तक मथुरा से टनकपुर के लिए सीधे ट्रेन नहीं थी. ट्रेन का लाभ कुछ समय के लिए मथुरा के लोगों को मां पूर्णागिरी के दर्शन के लिए मिल सकेगा. पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन चलाने की तैयारी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read