नवीनतम

UP: विधायक सुहैब अंसारी के गनर की मौत, श्रमजीवी एक्सप्रेस में चाकू मारकर लूटी गई थी कारबाइन

गाजीपुर की मोहम्मदाबाद विधानसभा सीट से विधायक सुहैब अंसारी के गनर राकेश कुमार चौधरी की आज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है. बता दें आरक्षी की 25 अक्टूबर को चलती ट्रेन में अज्ञात व्यक्ति ने चाकू मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया था और उनकी कारबाइन लेकर फरार हो गया था जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है.

प्रयागराज, हंडिया  के मूल निवासी  पुलिसकर्मी राकेश कुमार चौधरी 25 अक्टूबर के दिन  विधायक सुहैब अंसारी को  रिसीव करने के लिए  वाराणसी से श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से लखनऊ के लिए रवाना हुआ था. आरक्षी ट्रेन की दिव्यांग कम्पार्टमेंट में सफर कर रहा था. उसी बोगी में अज्ञात व्यक्ति भी सफर कर रहा था. संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिसकर्मी के ऊपर पीछे से चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. आरक्षी बुरी तरह से जख्मी हो गया.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने घायल आरक्षी को जिला चिकित्सालय सुल्तानपुर से प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के लिए रवाना कर दिया गया था. जहां हॉस्पिटल में उसका इलाज चल रहा था लेकिन चोट ज्यादा गहरी होने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका.

कारबाइन लेकर फरार व्यक्ति की पुलिस को तलाश

चलती ट्रेन में यूपी पुलिस पर जानलेवा हमले से पुलिस प्रशासन हैरान है. अज्ञात व्यक्ति ने आरक्षी के शरीर पर चाकू से एक के बाद कई सारे हमले किए जिसके कारण उन्हें गहरी चोटें आई और इलाज के दौरान डॉक्टर्स उसे बचा नहीं सके. घटना के बाद अज्ञात व्यक्ति आरक्षी की कारबाइन लेकर फरार हो गया जिसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज करके पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है.

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

6 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

6 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

6 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

7 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

7 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

7 hours ago