Categories: नवीनतम

उत्तराखंड: जोशीमठ में भीषण सड़क हादसा, गाड़ी के खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तराखंड के जोशीमठ में शुक्रवार को एक भयंकर सड़क हादसा हो गया. इस दर्दनाक हादसे में 12 लौगों की मौत की हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही डीएम, एसपी एसडीआरएफ, एनडीआरएफ की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गए. बताया जा रहा है कि जोशीमठ ब्लॉक की उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर गाड़ी के ड्राइवर ने अचानक अपना संतुलन खो दिया और गाड़ी खाई में गिरकर हादसे का शिकार हो गई.

मृतकों में 2 महिलाएं और 10 पुरुष

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक, वाहन में सवार 2 महिला व 10 पुरुषों के शव को बरामद कर लिया गया है. वाहन के अंदर व आसपास भी तलाशी पूरी कर ली गई है. खाई में नीचे केवल एसडीआरएफ की टीम ही मौजूद रही. एसडीआरएफ का रेस्क्यू कार्य जारी है. इस हादसे में तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मुख्यमंत्री ने रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने का दिया निर्देश

वहीं, ये पता लगाने की कोशिश भी की जा रही है कि अन्य लोग भी फंसे हैं या नहीं. यह दर्दनाक हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. फिलहाल, घायलों के इलाज और रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय प्रशासन जुटा है. इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त किया है और जिलाधिकारी चमोली से फोन पर बात कर पूरी जानकारी ली है. मुख्यमंत्री ने घायलों के उचित इलाज और रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाने का निर्देश दिया है.

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया आर्थिक मदद का ऐलान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर कहा, “आज जनपद चमोली में हुए सड़क हादसे में कई लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.” उन्होंने मुआवजे का ऐलान करते हुए कहा, “हादसे में मृतकों के परिजनों को मुआवजे के रूप में 2 लाख रु की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी व घायलों को निःशुल्क उपचार उपलब्ध करवाया जाएगा. साथ ही घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

RRB Section Controller Exam 2026: 12-13 अक्टूबर को परीक्षा! जाने से पहले देख लें एग्जाम पैटर्न में क्या है खास

Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…

15 minutes ago

‘संपूर्ण संसार को संचालित करती है वह परम शक्ति!’: नवरात्रि के दूसरे दिन पीएम मोदी ने साझा किया दुर्गासप्तशती का यह खास सुभाषित

PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…

32 minutes ago

Delhi Metro Alert: आज सुबह 6 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे ये 6 मेट्रो स्टेशन, सफर से पहले पढ़ लें यह खबर

Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…

48 minutes ago

दिल्ली हुई शिमला-मनाली सी कूल… देर रात से झमाझम बारिश! मौसम ने क्यों मारा तगड़ा यू-टर्न?

दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…

1 hour ago

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

2 hours ago