Diamond League जीतकर नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई

स्पोर्टस डेस्क– भारत  के स्टार जेवलिन थ्रो खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है. 24 साल के नीरज डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं. स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में हुए डायमंड लीग के फाइनल मुकाबले में नीरज चोपड़ा ने 88.44 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ खिताब अपने नाम कर लिया. डायमंड ट्रॉफी जीतकर नीरज ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है.

2 बार फाइनल जीतने से चूके थे नीरज

इस बार डायमंड ट्रॉफी जीतकर बने नंबर-1

भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा पहले 2 बार डायमंड लीग फाइनल का खिताब जीतने से चूक गए थे. साल 2017 और 2018 में नीरज ने फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था लेकिन वो इस मुकाबले में पहली बार सातवें औऱ दूसरी बार चौथे स्थान पर रहे. लेकिन इस बार के फाइनल मैच में नीरज चोपड़ा ने चेक गणराज्य के जैकब वाडलेच  और जर्मनी के जूलियन वेबर को पछाड़ कर नंबर-1 की पोजीशन हासिल की औऱ डायमंड ट्रॉफी अपने नाम कर ली.

दूसरे थ्रो में पक्का किया खिताब

नीरज चोपड़ा का पहला थ्रो फाउल रहा. इसके बाद अपने दूसरी कोशिश में उन्होने 88.44 मीटर का थ्रो किया. इस थ्रो के साथ नीरज ने डायमंड लीग को खिताब को अपने नाम कर लिया.

पीएम मोदी ने दी नीरज चोपड़ा को बधाई

 

डायमंड लीग में बेहतरीन खेल दिखाते हुए नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया. नीरज ने अपने शानदार थ्रो के दम पर डायमंड ट्रॉफी  अपने नाम कर ली. उनकी इस कामयाबी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके उन्हे बधाई दी. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट हैंडल पर लिखा..  डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनकर एक बार फिर इतिहास रचने के लिए नीरज आपको बहुत-बहुत बधाई.. आपने  खेल के प्रति महान समर्पण और निरंतरता का बेहतरीन प्रदर्शन किया है. उनकी बार-बार की सफलताओं से पता चलता है कि भारतीय एथलीट कितनी तेजी से तरक्की कर रहे हैं

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

27 seconds ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

37 minutes ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

1 hour ago

Aaj Ka Rashifal: बुधवार को राजयोग से बदल जाएगी ग्रहों की चाल, धनु और कुंभ समेत किसे मिलेगा मनचाहा लाभ?

Aaj Ka Rashifal: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को बुधादित्य, लक्ष्मीनारायण और मालव्य जैसे शुभ योग…

2 hours ago

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

9 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

9 hours ago