Categories: नवीनतम

WhatsApp में आया सीक्रेट कोड फीचर्स, जानें चैटिंग के लिहाज से क्यों है स्पेशल

WhatsApp New Feature: पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप वाट्सऐप सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला ऐप है. इसका इस्तेमाल आज के समय में बच्चे से लेकर बुजुर्ग भी करते रहे हैं. वाट्सऐप इसके चलते आए दिन अपने प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने के लिए काम करते रहे हैं. वाटसऐप की सिक्योरिटी को लेकर आए दिन सवाल उठते रहे हैं. इस बीच अब मेटा वाट्सऐप के लिए एक खास सिक्योरिटी का फीचर लाया है जो कि सीक्रेट कोड वाला है. दावा है कि इसके जरिए चैटिंग का एक्सपीरियंस और बिंदास होने वाला है.

WhatsApp के फीचर्स को लेकर WABetaInfo में जानकारी मिली है कि वॉट्सऐप लॉक्ड चैट के लिए एक नया फीचर लाने की योजना बना रहा है. इस नए फीचर के जरिए यूजर्स को Secret Code को कॉन्फिगर करना होगा. जब यूजर अपनी लॉक चैट के लिए एक कस्टम पासवर्ड सेट करते हैं, तो यह इन चैट की प्राइव्सी को पूरे फ़ोन की सिक्योरिटी से अलग कर देता है.

यह भी पढ़ें-मोबाइल की तरह ही खतरनाक है WiFi, जानलेवा बीमारियों की बन सकता है बड़ी वजह

कैसा है ये फीचर्स

ऐसे में इस नए फीचर का फायदा ये होगा कि भले ही किसी को आपके डिवाइस पासवर्ड के बारे में पता चल जाए, लेकिन उसके पास चैट फोल्डर का एक्सेस नहीं होगा, जिससे कोई भी आपकी चैट नहीं पढ़ सकेगा. इसके अलावा एक ऐसी सुविधा भी लाई जा रही है, जो यूजर्स को उनके लॉक चैट फोल्डर के लिए एक कस्टम पासवर्ड सेट करने देती है. ये फीचर यूजर्स के लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि यह फोन के मेन पासवर्ड से अलग है और आपको लॉक चैट पर अधिक कंट्रोल देता है.

यह भी पढ़ें-Indigo फ्लाइट का सफर आज से हुआ महंगा, जानिए कितने बढ गए टिकट के दाम

चैट रहेगी पूरी तरह से सिक्योर

ऐसे में यह फीचर उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद होने वाला है, जिनका फोन अक्सर किसी दूसरे व्यक्ति के पास भी रहता है. ऐसे में यूजर्स इस फीचर का इस्तेमाल करके अपना फोन किसी को भी बेफिक्र होकर दे सकेंगे,. उनकी चैट्स कोई भी इस्तेमाल नहीं कर सकेगा.

-भारत एक्स्प्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

3 hours ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

4 hours ago