देश

MP Elections: चुनाव से पहले इस कद्दवार नेता ने कांग्रेस को दिया झटका, थाम लिया BJP का दामन

Madhya Pradesh Elections: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बीजेपी और कांग्रेस पूरा जोर लगा रही हैं. इस कड़ी में नेताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी है. अब कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस विधायक सचिन बिरला ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है. उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता हासिल की. हालांकि सचिन पिछले 2 सालों से बीजेपी का ही साथ दे रहे थे, लेकिन औपचारिक तौर पर उन्होंने बीजेपी की सदस्यता है. अगर वह पहले ऐसा करते तो उन्होंने अपने विधायक पद से इस्तीफा देना पड़ता.

कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होने के बाद सचिन बिरला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम शिवराज सिंह के नेतृत्व में सरकार की नीतियों और बीजेपी के विचारधारा से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली है.

बीजेपी के कार्यक्रमों में होते रहे हैं शामिल

बीजेपी में शामिल होने पर उन्होंने आगे कहा कि पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी. मैं उसको पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा. इसके बाद उन्होंने खुद कहा कि मैं पिछले डेढ़ से 2 सालों से बीजेपी के लिए काम कर रहा था, लेकिन आज बीजेपी की सदस्यता ली है. बता दें कि सचिन बिरला वैसे को कांग्रेस के विधायक हैं, लेकिन जब भी उनके क्षेत्र में बीजेपी का कोई कार्यक्रम होता है तो वह उसमें शामिल होते हैं. हालांकि ऐसा नहीं था कि जब सचिन की बीजेपी से नजदीकियों छुपी हो, वह खुलकर बीजेपी का समर्थन कर रहे थे. इस दौरान कांग्रेस के नेताओं ने उनका विरोध भी किया था और दलबदल कानून के तहत उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म करने के लिए आवेदन भी किया था, लेकिन विधानसभा अध्यक्ष ने ऐसा नहीं किया.

यह भी पढ़ें-  Mp Election 2023: “मैं मुख्यमंत्री लगता हूं या भैया…”, सीहोर में फिर भावुक हुए शिवराज, चला इमोशनल कार्ड!

विधानसभा अध्यक्ष ने कांग्रेस को कहा कि वह साबित करें कि बीजेपी के साथ हैं, लेकिन कांग्रेस ऐसा नहीं पायी. इसी वजह से सचिन बिरला कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा में तो पहुंचे लेकिन वह अपने विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी के विधायक माने जाते रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago