अरावली को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले का लगातार विरोध हो रहा है. इसको लेकर पर्यावरण कार्यकर्ता एवं वकील हितेंद्र गांधी ने सीजेआई सूर्यकांत को लेटर लिखा है. साथ ही इस लेटर की एक कॉपी राष्ट्रपति को भी भेजी गई है. हितेंद्र गांधी ने अपने पत्र में अरावली क्षेत्र के संरक्षण से जुड़े 100 मीटर के नियम की समीक्षा की मांग की है. उनका कहना है कि केवल ऊँचाई के आधार पर तय किया गया यह नियम अरावली की कई पारिस्थितिक रूप से महत्वपूर्ण इकाइयों को संरक्षण से बाहर कर सकता है. जो भले ही संख्यात्मक ऊँचाई की सीमा पूरी न करती हूं लेकिन पर्यावरणीय दृष्टि से काफी अहम है.
हितेंद्र गांधी द्वारा लिखे गए पत्र में उन्होंने कहा है कि केवल ऊंचाई के आधार पर तय की गई परिभाषा उतर पश्चिम भारत में पर्यावरण संरक्षण को नुकसान पहुचा सकता है. वही पर्यावरण विशेषज्ञ और उदयपुर विश्वविद्यालय के पूर्व वाइस चांसलर डॉक्टर धीरज कुमार शर्मा ने इसे भविष्य के लिए बड़ा खतरा बताया है. उन्होंने कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाते हुए पुनर्विचार की मांग की है.
साथ ही सरकारों को भी पुनर्विचार याचिका दाखिल करने की सलाह दी है. सुप्रीम कोर्ट ने 20 नवंबर को दिए अपने फैसले में कहा है कि ऐसी कोई भी जमीन जिसकी ऊंचाई स्थानीय भू-भाग (जमीन) से 100 मीटर या उससे अधिक हो, यदि दो या उससे अधिक ऐसी पहाड़ियां 500 मीटर के दायरे में है, तो उन्हें एक ही पहाड़ियों का समूह माना जाएगा. इन पहाड़ियों और रेंज के भीतर आने वाले सभी लैंडफॉर्म, उनकी ऊंचाई या ढलान चाहे जो हो, खनन से बाहर रहेंगे.
बता दें कि अरावली पर्वत श्रृंखला दुनिया की सबसे प्राचीन पर्वतमालाओं में से एक है, जो समय के साथ काफी हद तक घिस चुकी है.
अधिवक्ता गांधी ने कहा है कि इसकी पारिस्थितिक भूमिका केवल ऊंची चोटियों तक सीमित नही है.
कम ऊँचाई वाली पहाड़ियां, चट्टानी उभार, ढलान, जल पुनभरण क्षेत्र और आपसी संपर्क वाले भू भाग भी भूजल संरक्षण, धूल और मरुस्थलीकरण को रोकने, जैव विविधता को बनाए रखने और दिल्ली एनसीआर के सूक्ष्म जलवायु संतुलन में अहम भूमिका निभाते है.
ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में वन भूमि अतिक्रमण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; सीजेआई ने कहा- ‘अधिकारी मूकदर्शक बने रहे, यह चौंकाने वाला है’
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो के सुप्रीम कोर्ट स्टेशन पर सीट के विवाद में पूर्व…
यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी गठबंधन…
Shivraj Singh Chouhan: केंद्र सरकार के कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान रात में कोसमी गांव…
Pakistan News: पाकिस्तान सरकार ने खैबर पख्तूनख्वा में संविधान के अनुच्छेद 232 और 234 के…
Railway Exam: RRB सेक्शन कंट्रोलर परीक्षा 12 और 13 अक्टूबर 2026 को होगी. 100 प्रश्नों…
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…