Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Aravalli Hills

Aravalli Hills Must Visit Destinations: राजस्थान की तपती रेत के बीच अरावली की प्राचीन पहाड़ियां इतिहास और प्रकृति का अनूठा संगम हैं. माउंट आबू के दिलवाड़ा मंदिर से लेकर कुंभलगढ़ और भानगढ़ के ऐतिहासिक किलों तक, जानिए अरावली क्षेत्र के 5 ऐसे शानदार स्थलों के बारे में जो आपकी यात्रा को बेहद यादगार बना देंगे.

सुप्रीम कोर्ट में अरावली पर्वत श्रृंखला की नई और वैज्ञानिक परिभाषा तय करने से जुड़े मामले पर सुनवाई चल रही है. यह मामला पर्यावरण संरक्षण, अवैध खनन और अरावली क्षेत्र की स्पष्ट पहचान से संबंधित है, जिसे देश के पर्यावरणीय भविष्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

अरावली पर्वत श्रृंखला की परिभाषा को लेकर उठे विरोध के बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपने पहले के आदेश पर रोक लगा दी है और केंद्र सरकार समेत चार राज्य सरकारों को नोटिस जारी किया है.

देश की सबसे प्राचीन पर्वत श्रृंखला अरावली को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है. अवैध खनन की बढ़ती चिंताओं के बीच अदालत ने सुओ मोटो याचिका दर्ज की है, जिस पर 29 दिसंबर को सुनवाई होगी. वहीं, केंद्र सरकार ने अरावली में नई खनन पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश दिए हैं.

पर्यावरण कार्यकर्ता एवं वकील हितेंद्र गांधी ने सुप्रीम कोर्ट के अरावली पर्वत श्रृंखला से जुड़े फैसले के खिलाफ एक पत्र लिखकर 100 मीटर की ऊँचाई सीमा नियम की समीक्षा की मांग की है.