सीबीआई कोर्ट
सीबीआई ने दिल्ली की एक अदालत को बताया कि 15 अक्टूबर, 2016 से लापता हुए जवाहरलाल नेहरू विविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र नजीब अहमद ने सफदरजंग अस्पताल में इलाज कराने से इनकार कर दिया था.
सीबीआई ने यह बात राऊज एवेन्यू कोर्ट के अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योति माहेरी के समक्ष अपनी क्लोजर रिपोर्ट के समर्थन एवं अहमद की मां फातिमा नफीस की विरोध याचिका का खिलाफत करते हुए कही. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े छात्रों ने अहमद पर कथित तौर पर हमला किया था. सीबीआई ने अदालत से कहा कि अहमद के अस्पताल जाने की बात दर्शाने वाले दस्तावेज नहीं होने की वजह से अस्पताल के डाक्टर एवं मेडिकल अटेंडेंट के बयान नहीं लिए गए.
जांच अधिकारी ने कहा कि अस्पताल जाने पर अहमद को एमएलसी (मेडिको-लीगल केस) कराने की सलाह दी गई थी. लेकिन वह अपने दोस्त मोहम्मद कासिम के साथ छात्रावास वापस चला गया और उसने कोई एमएलसी नहीं कराई. मजिस्ट्रेट ने सभी का बयान दर्ज किया है, कोर्ट 9 मई को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. साथ ही अगली तारीख पर जांच अधिकारी को भी उपस्थित होने का आदेश दिया.
अक्टूबर 2018 में सीबीआई ने मामले की जांच बंद कर दी थी क्योंकि जेएनयू में परास्नातक के छात्र अहमद का पता लगाने का कोई नतीजा नहीं निकला था. हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद सीबीआई ने अदालत में अपनी क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी. अहमद 15 अक्टूबर, 2016 को जेएनयू के माही-मांडवी छात्रावास से लापता हो गया था. इससे एक रात पहले एबीवीपी से जुड़ेकुछ छात्रों के साथ कथित तौर पर उसकी झड़प हुई थी.
नफीस के वकील ने मजिस्ट्रेट से कहा कि यह एक राजनीतिक मामला है. सीबीआई अपने आकाओं के दबाब के आगे झुक गई है. इस मामले की जांच पहले दिल्ली पुलिस ने की थी लेकिन बाद में इसे सीबीआई को सौंप दिया गया था.
ये भी पढ़ें: Asaram Bapu News: राजस्थान हाईकोर्ट से आसाराम बापू को बड़ी राहत, 30 जून तक अंतरिम जमानत बढ़ी
-भारत एक्सप्रेस
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…
CJP Protest Delhi Traders Loss: दिल्ली में CEC के खिलाफ CJP के प्रदर्शन से कारोबारी…
दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…
ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…
सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…