देश

Jammu-Kashmir News: BSF जवानों से मिले Amit Shah, कहा – सरकार हर हाल में आपके साथ

कठुआ जिले के ‘विनय’ बॉर्डर पोस्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को बीएसएफ जवानों से मुलाकात की और उनके समर्पण को सलाम किया. उन्होंने कहा कि बीएसएफ देश की पहली रक्षा पंक्ति है और हर मौसम में 24 घंटे डटे रहकर जवान देश की सीमाओं की रक्षा करते हैं.

अमित शाह ने कहा, “यहां आकर समझ में आता है कि आप कितनी कठिन परिस्थितियों में देश की सुरक्षा करते हैं. चाहे कड़ाके की सर्दी हो, भारी बारिश या 45 डिग्री की गर्मी, एक पल की भी राहत नहीं मिलती. आपको हर समय सतर्क रहना पड़ता है ताकि दुश्मन कोई चाल न चल सके.”

तकनीकी मदद से मजबूत होगी सीमा सुरक्षा

गृह मंत्री ने बताया कि सरकार अगले 3-4 वर्षों में बीएसएफ को अत्याधुनिक तकनीकों से लैस करेगी. ये तकनीकें पहले भारत-पाकिस्तान सीमा पर और फिर भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा को और पुख्ता करने में मदद करेंगी. इनमें एडवांस थ्रेट डिटेक्शन और त्वरित प्रतिक्रिया जैसी क्षमताएं शामिल होंगी.

शाह ने कहा कि सरकार हमेशा बीएसएफ को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है. उन्होंने बताया कि इस समय 26 तकनीकी प्रयोग चल रहे हैं और अगले एक साल में इनसे जुड़े अहम फैसले लिए जाएंगे, जो जवानों को कई सुविधाएं प्रदान करेंगे.

शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

अपने दौरे के दौरान अमित शाह जम्मू-कश्मीर पुलिस के शहीद जवानों के परिजनों को नियुक्ति पत्र भी सौंपेंगे. इस मौके पर जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभाकर ने कहा, “आज हम शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए हैं. सर, आपका ‘ज़ीरो टेरर प्लान’ हमें आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए नई ऊर्जा देता है.”

डीजीपी ने बताया कि अब तक 1620 पुलिसकर्मी शहीद हो चुके हैं. हाल ही में दो पाकिस्तानी आतंकियों को हमारे बहादुर जवानों ने मार गिराया. जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी नेटवर्क को काफी हद तक खत्म कर दिया है. सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल है और हमारा लक्ष्य है कि जम्मू-कश्मीर को पूरी तरह आतंकमुक्त बनाया जाए.


ये भी पढ़ें- Asaram Bapu News: राजस्थान हाईकोर्ट से आसाराम बापू को बड़ी राहत, 30 जून तक अंतरिम जमानत बढ़ी


-भारत एक्सप्रेस

Prashant Rai

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

9 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

24 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

29 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

29 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

40 minutes ago