Bharat Express DD Free Dish

सीजेआई बीआर गवई ने कहा कि भारतीय न्याय व्यवस्था में सख्त सुधार की जरूरत है

हैदराबाद स्थित नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के दीक्षांत समारोह में सीजेआई बी. आर. गवई ने भारतीय न्याय प्रणाली की खामियों और लंबित मामलों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई.

CJI BR Gavai

नालसार लॉ यूनिवर्सिटी में सीजेआई बीआर गवई

हैदराबाद स्थित नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए सीजेआई बी आर गवई ने कहा कि कि भारतीय न्यायिक प्रणाली इस समय कई अनोखी और गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है और इसमें सुधार की सख्त जरूरत है. सीजेआई ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात की उम्मीद है कि देशवासी इन चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करेंगे. सीजेआई ने छात्रों को सलाह दी कि वे छात्रवृत्ति पर विदेश जाकर अध्ययन करें, न कि परिवार पर वित्तीय दबाव डाले.

छात्रों को ईमानदार  मेंटर्स चुनने की सलाह

उन्होंने स्नातकों को यह भी सुझाव दिया कि वे ऐसे मेंटर्स चुने जो पद या शक्ति नहीं, बल्कि ईमानदारी और नैतिकता के लिए जाने जाते है. सीजेआई ने कहा कि मैं इस निर्णय पर पहुचा हूं कि हमारी न्याय प्रणाली में सुधार की सख्त जरूरत है. फिर भी मैं आशावादी हूं कि मेरे साथी नागरिक चुनौतियों का सामना करेंगे. सीजेआई ने मुकदमों पर होने वाली देरी पर चिंता जाहिर की है.

उन्होंने कहा कि हमने ऐसे मामले देखे है, जहां कोई व्यक्ति वर्षों तक विचाराधीन कैदी के रूप में जेल में रहा और बाद में वह बरी हो गया. उन्होंने कहा कि हम जिन समस्याओं का सामना कर रहे हैं उनके समाधान में हमारी सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाएं मदद कर सकती हैं.

CM रेवंत रेड्डी और सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पी. एस. नरसिम्हा शामिल

NALSAR convocation सीजेआई ने छात्रों को सलाह देते हुए कहा कि वे किसी व्यक्ति को सिर्फ उसके प्रभाव या पद की वजह से नही बल्कि  उसकी ईमानदारी के आधार पर अपना मार्गदर्शक चुने. नालसार यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस पी. एस. नरसिम्हा, तेलंगाना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुजॉय पॉल  भी मौजूद थे.


भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read