लीगल

डांगावास हत्याकांड: राजस्थान में 6 हत्‍याओं के मामले में 11 साल बाद SC-ST कोर्ट का बड़ा फैसला, सभी 40 आरोपी बाइज्जत बरी

राजस्थान के नागौर जिले के वर्ष 2015 के बहुचर्चित डांगावास हत्याकांड मामले में करीब 11 साल बाद एक बड़ा न्यायिक फैसला सामने आया है. बुधवार (5 अगस्त 2026) को मेड़ता की एससी-एसटी (SC-ST) विशिष्ट अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी करते हुए सभी 40 आरोपियों को आरोपों से बाइज्जत बरी कर दिया.

अदालत का फैसला आने के बाद डांगावास गांव और आसपास के क्षेत्रों में लोगों ने खुशी जताई और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया.

जमीन विवाद में हुई थी 6 लोगों की मौत

यह मामला मई 2015 का है, जब नागौर जिले के डांगावास गांव में एक खेत के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था. इस हिंसा में छह लोगों की जान चली गई थी, जिनमें पांच लोग और एक ग्रामीण रामपाल पूरी शामिल थे.

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए इसकी जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपी गई थी. जांच पूरी होने के बाद सीबीआई ने इस मामले में कुल 40 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल किया था.

साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर हुआ फैसला

मेड़ता की विशेष अदालत में करीब 11 वर्षों तक चली लंबी न्यायिक प्रक्रिया के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से 82 गवाहों के बयान दर्ज कराए गए और कई दस्तावेज पेश किए गए. वहीं, बचाव पक्ष की ओर से एडवोकेट कमल आचार्य, महिपाल लटियाल, महेंद्र चौधरी और बाबूलाल गोरा ने करीब आठ गवाह और 35-36 दस्तावेज रिकॉर्ड पर रखे.

दोनों पक्षों की बहस सुनने तथा उपलब्ध साक्ष्यों और तथ्यों की गहन समीक्षा के बाद अदालत ने सभी 40 आरोपियों को दोषमुक्त करार देते हुए बरी करने का आदेश सुनाया.

Bharat Express Desk

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago