लीगल

देहरादून में त्रिपुरा छात्र एंजेल चकमा की मौत, सुप्रीम कोर्ट 5 जनवरी को जनहित याचिका पर करेगा सुनवाई

उत्तराखंड के देहरादून में त्रिपुरा के छात्र पर हुए हमले के बाद हुई मौत के मामले में दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 5 जनवरी को सुनवाई कर सकता है. दाखिल जनहित याचिका में पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों के खिलाफ नस्लीय हिंसा से निपटने में संवैधानिक विफलता की न्यायिक जांच की मांग की गई है. दाखिल जनहित याचिका में कहा गया है कि यह मामला भारत के संवैधानिक अधिकारों के अनुच्छेद 14, 19 (1) (A) एवं (G) और अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है.

याचिका में कहा गया है कि एंजेल चकमा ने हमले के समय सवाल पूछते हुए कहा था, हम भारतीय है इसके लिए हमें कौन सा सर्टिफिकेट दिखाना होगा. याचिकाकर्ता अनूप प्रकाश अवस्थी ने कोर्ट से आग्रह किया है कि केंद्र और सभी राज्यों को इस मामले में जरूरी दिशा निर्देश जारी करें. उन्होंने यह भी कहा है कि जबतक नस्लीय अपमान को रोकने के लिए कानून नही बन जाता है तब तक सुप्रीम कोर्ट व्यापक दिशा निर्देश जारी करें.

एंजेल चकमा की मौत पर देश में नाराजगी

वही इस घटना के बाद एंजेल चकमा के परिजनों ने दोषियों को फांसी की सजा या कम से कम आजीवन कारावास की सजा की मांग की है. एंजेल चकमा की 27 दिसंबर को देहरादून के सेलाकुई इलाके में नस्लीय हमले में लगी गंभीर चोटों के कारण मौत हो गई थी. घटना के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताते हुए एंजेल के पिता तरुण प्रसाद चकमा को न्याय का भरोसा दिलाया है.

पुलिस ने अब तक5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि एक नेपाल मूल का आरोपी फरार है, जिस पर इनाम घोषित किया गया है.

ये भी पढ़ें: आधी रात को युवती से मिलने पहुंचे दो युवक, पहचान छिपाई तो ग्रामीणों ने कर दी जमकर धुनाई

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

अभी तो तगड़ा बवाल काटेगा मॉनसून…! 22 राज्यों में चक्रवातीय तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Weather Update Today: 1 अक्टूबर 2026 को देश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और…

4 minutes ago

आज से ‘नो PUC, नो फ्यूल’ लागू! दिल्ली के पेट्रोल पंप पर जाने से पहले जांच लें सर्टिफिकेट, वरना जेब ढीली होना तय

Delhi News: दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण रोकने के लिए सख्त कदम उठाया है.…

6 minutes ago

महीने के पहले ही दिन महंगाई का झटका! ATF और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर हुआ महंगा, जानें नए रेट्स

ATF Price Hike: 1 अक्टूबर 2026 से तेल कंपनियों ने जेट फ्यूल (ATF) और कमर्शियल…

40 minutes ago

रोहित शर्मा के शतक का जश्न क्यों इतना खास? जडेजा ने पूछा राज, हिटमैन ने दिया मजेदार जवाब

Rohit Sharma Century Celebration: वेस्टइंडीज के खिलाफ 101 रन बनाने के बाद रोहित शर्मा के…

44 minutes ago

सोने-चांदी के दामों में फिर लौटी चमक! अक्टूबर के पहले दिन जोरदार तेजी, जानिए आज के भाव

लगातार दो दिनों की गिरावट के बाद आज यानी 1 अक्टूबर को सोने और चांदी…

46 minutes ago