लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनावी चंदे की जांच की मांग वाली याचिका पर CBI से रुख स्पष्ट करने को कहा

दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनावी बांड के जरिए विभिन्न राजनीतिक दलों को दिए गए चंदे में कथित भ्रष्टाचार को लेकर अदालत की निगरानी में जांच कराए जाने की मांग पर CBI से अपना रूख स्पष्ट करने को कहा है. कार्यवाहक चीफ जस्टिस विभु बाखरू एवं न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की पीठ ने स्पष्ट किया कि वह आरोपों की जांच नहीं कर रहा है, बल्कि उसने सीबीआई के वकील को निर्देश लेने को कहा है.

पीठ ने यह भी कहा कि याचिका सही भावना से दाखिल की गई नहीं लगती है. यह ऐसी जांच का अनुरोध करती है जो मामले से संबंधित नहीं है. उसने कहा कि आप चंदा देने के एवज में लाभ पहुंचाए जाने के आधार पर मामला खड़े कर रहे हैं. यह जांच मामले से संबंधित प्रतीत नहीं होती है. यह एक ऐसी याचिका प्रतीत होती है जो सुनवाई योग्य नहीं है. यह प्रामाणिक नहीं लगती है.

हम नहीं बता रहे आप शिकायत से कैसे निपटेंगे

सीबीआई के वकील ने प्रारंभिक आपत्ति जताते हुए कहा कि याचिका स्वीकार्य नहीं है. पीठ ने इस पर वकील से कहा कि याचिका का दायरा सीमित है. शिकायत की गई है. आप चाहें तो इसे खारिज कर दें. निर्देश लें. हम आपको यह नहीं बता रहे कि आप शिकायत से कैसे निपटेंगे. याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने कहा कि चुनावी बांड योजना को रद्द करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद हुए खुलासे के मद्देनजर जांच का आदेश देने का मामला बनता है. उन्होंने फिर पीठ से सीबीआई को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश देने का आग्रह किया. पीठ ने उनका अनुरोध खारिज कर दिया और आगे की सुनवाई के लिए 7 जनवरी तय की है.

याचिकाकर्ता सुदीप नारायण तमणकर ने 2 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट के पारित आदेश के बाद 18 अप्रैल, 2024 को की गई उनकी शिकायत की सीबीआई से अदालत की निगरानी में जांच कराए जाने का निर्देश दिए जाने का अनुरोध किया है. उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि चुनावी बांड योजना की आड़ में कॉरपोरेट संस्थाओं और राजनीतिक दलों के बीच लेन-देन की व्यवस्था के लिए एक अपारदर्शी चुनावी वित्तपोषण किया गया है.


ये भी पढ़ें: वक्फ बोर्ड – मनी लॉन्ड्रिंग केस: जेल में बंद जीशान हैदर और दाऊद नासिर को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

खरीदारों की बल्ले-बल्ले! सोना-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट, चेक करें आज के भाव

Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…

28 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम विजय के एक मंच पर आने से तमिलनाडु को मिलेगा फायदा- बीजेपी नेता कस्तूरी

चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…

41 minutes ago

कुपोषण के खिलाफ अदाणी फाउंडेशन का बड़ा अभियान…! सोनभद्र में ICDS की जुगलबंदी से की गई 52 हजार बच्चों की स्क्रीनिंग

सोनभद्र में ICDS और अदाणी फाउंडेशन के ‘प्रोजेक्ट सुपोषण’ के तहत राष्ट्रीय पोषण माह में…

46 minutes ago

नवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया देवी स्तुति का वीडियो, देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नवरात्रि के दूसरे दिन की शुभकामनाएं देते हुए मां…

59 minutes ago

‘उनका जीवन हर कार्यकर्ता…’, राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर अमित शाह का नमन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

1 hour ago