दिल्ली हाईकोर्ट
दिल्ली हाईकोर्ट ने मंजनू का टीला स्थित पाकिस्तानी-हिंदू शरणार्थी शिविर को वैकल्पि व्यवस्था होने तक नहीं तोड़ने के दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को निर्देश देने से इनकार कर दिया. जस्टिस धर्मेश शर्मा ने रवि रंजन सिंह की याचिका को खारिज करते हुए कहा कि उन्हें और इसी तरह के अन्य शरणार्थियों को इस क्षेत्र में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है.
अदालत ने पिछले साल 13 मार्च को पारित अंतरिम आदेश को भी रद्द कर दिया, जिसमें सिंह को अंतरिम राहत दी गई थी और डीडीए को उनके खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई न करने का निर्देश दिया गया था. याचिका में यमुना नदी के किनारे तटबंध बनाने का निर्देश देने की मांग की गई थी जिससे ऐसी कॉलोनियों और धार्मिंक संरचनाओं को संरक्षित किया जा सके और यमुना नदी की पवित्रता भी बनी रहे.
न्यायमूर्ति ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि पाकिस्तानी शरणार्थियों को उनकी विदेशी राष्ट्रीयता के कारण डीयूएसआईबी नीति के तहत पुनर्वासित नहीं किया जा सकता है. उन्होंने याचिकाकर्ताओं एवं उसी तरह के अन्य शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता लेने के लिए सीएए, 2019 की धारा 10ए के तहत आवेदन करने की सलाह दी.
साथ ही कहा कि भारतीय नागरिक बन जाने के बाद वे सभी यहां के लोगों की तरह अधिकारों का लाभ ले सकेंगे. इसके लिए वे दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव से संपर्क कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: देश के अंतिम नागरिक तक न्याय पहुंचाना हमारा मौलिक कर्तव्य है: CJI बी.आर. गवई
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत हुई.…
Congress Funding Crash: लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के खजाने को झटका लगा है. वित्त…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बोपल-घुमा के लोगों से वादा किया है कि 2029…
UP Election 2027: मुलायम सिंह यादव के करीबी पूर्व मंत्री तोताराम यादव ने अखिलेश यादव…
नई दिल्ली के भारत मंडपम में 11-12 नवंबर को आयोजित ‘किसान तक भारत एग्रीकल्चर कॉन्फ्रेंस…
गोंडा में पटाखा लाइसेंस सत्यापन के नाम पर कथित रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है.…