लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, रातों रात यमुना साफ नहीं हो सकती है, नदी किनारे छठ पूजा करने की अनुमति नहीं

दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने गीता कॉलोनी स्थित यमुना नदी के किनारे छठ पूजा करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने नदी में अत्यधिक प्रदूषण के स्तर को देखते हुए इस पर चिंता व्यक्त की है. मुख्य न्यायाधीश मनमोहन और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की बेंच ने कहा कि अगर आप इसमें डुबकी लगाते हैं तो स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है. हम इसमें अनुमति नहीं दे सकते हैं.

नदी बेहद प्रदूषित, कोई आदेश नहीं दे सकते

कोर्ट ने चिंता व्यक्त  करते हुए कहा, नदी खुद बेहद प्रदूषित है. हम ऐन वक़्त पर कोई आदेश नहीं दे सकते हैं. रातों रात यमुना (Yamuna River) साफ नहीं हो सकती है. याचिका पूर्वांचल नव निर्माण संस्थान की ओर से दायर की गई थी. याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि भक्तों के लिए हथनीकुंड से पानी छोड़ा जा सकता है. याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि सरकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लोगों को आश्वासन दिया था कि दिल्ली में छठ पूजा (Delhi Chhath Puja) की जा सकेगी और उन्हें अपने गृह नगर वापस जाने की आवश्यकता नहीं होगी.


ये भी पढें: सुप्रीम फैसला, कार के लाइसेंस के साथ अब चला सकते हैं ट्रैक्टर और रोड रोलर


यमुना घाट की सफाई के लिए अलग अर्जी दाखिल कीजिए

वहीं दिल्ली सरकार की ओर से पेश वकील ने कहा कि नहीं बहुत प्रदूषित है. याचिकाकर्ता की ओर से पेश वकील ने कहा कि बस घाट की सफाई करवा दें तो हम अगले साल पूजा कर सकते हैं. हाईकोर्ट ने कहा कि यमुना में 800 कॉलोनियों का असंशोधित सीवेज सीधे जा रहा है. यमुना को हम एक दिन में साफ नहीं कर सकते है. कोर्ट ने यह भी कहा कि हम यमुना ड्रेन में रहने वाले 241 झुग्गी निवासियों की याचिका पर विचार कर रहे हैं. सभी नेता कहते है कि वे इन लोगों को हटाने नहीं देंगे. कोर्ट ने याचिकाकर्ता से कहा कि आप यमुना घाट की सफाई के लिए अलग से अर्जी दाखिल कीजिए, हम आपको सुनेंगे लेकिन इस याचिका पर हम कुछ ऐसा आदेश नहीं दे सकते है.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 minute ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 minute ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

50 minutes ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

59 minutes ago

स्कूल से बाहर निकलते ही 12वीं के छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दो हिरासत में

दिल्ली के मोहन गार्डन में एक सरकारी स्कूल के बाहर 12वीं के छात्र की चाकू…

1 hour ago

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

2 hours ago