Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

10 दिन इंतजार के बाद बंट गए मंत्रालय, बंगाल BJP सरकार में सबसे पावरफुल विभाग किसके पास गया?

Bengal BJP Cabinet Allocation: पश्चिम बंगाल में बीजेपी सरकार का पहला मंत्रिमंडल गठित हुआ. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गृह और बिजली विभाग अपने पास रखा, स्वपन दासगुप्ता बने वित्त मंत्री और डॉक्टर शरद मुखर्जी को स्वास्थ्य मंत्रालय मिला. जानिए किसे कौन सा विभाग मिला.

Bengal BJP Cabinet Allocation: राज्य की सत्ता में पहली बार आई भारतीय जनता पार्टी ने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है. मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गृह मंत्रालय अपने पास रखा है. इसके साथ ही उन्होंने विधि एवं न्याय, भूमि और भू-राजस्व, बिजली, सूचना एवं सांस्कृतिक मामले, कार्मिक और प्रशासनिक सुधार जैसे कई अहम विभागों की जिम्मेदारी भी खुद संभाली है.

वित्त मंत्रालय स्वपन दासगुप्ता को

बीजेपी नेतृत्व की पसंद रहे स्वपन दासगुप्ता को राज्य का नया वित्त मंत्री बनाया गया है. पार्टी के भीतर लंबे समय से उन्हें इस पद के लिए उपयुक्त माना जा रहा था. सरकार में कुल 13 कैबिनेट मंत्री, 22 राज्य मंत्री और 3 स्वतंत्र प्रभार वाले मंत्री शामिल किए गए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय शरद मुखर्जी को

पेशे से डॉक्टर शरदवत मुखर्जी को स्वास्थ्य मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है. उत्तर बंगाल से पार्टी नेता दीपक बर्मन को स्कूल शिक्षा मंत्री बनाया गया है, जबकि उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग जगन्नाथ चटर्जी को सौंपा गया है. पर्यटन मंत्रालय शंकर घोष को मिला है.

पर्यावरण और वन विभाग

कुमारग्राम से विधायक मनोज कुमार ओराव को वन एवं पर्यावरण मंत्रालय दिया गया है. गौरी शंकर घोष को पिछड़ा वर्ग विकास विभाग के साथ जन शिक्षा विस्तार और पुस्तकालय सेवा की जिम्मेदारी मिली है.

सिंचाई और विज्ञान विभाग

अरूप कुमार दास को सिंचाई मंत्रालय सौंपा गया है. वहीं डॉक्टर कल्याण चक्रवर्ती को खाद्य प्रसंस्करण, बागवानी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. अजय कुमार पोद्दार को सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी और लोक निर्माण मंत्रालय मिला है.

कृषि और श्रम मंत्रालय

बीजेपी के वरिष्ठ नेता दुधकुमार मंडल को कृषि मंत्रालय दिया गया है. अर्जुन सिंह को श्रम और परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है. क्रिकेटर से नेता बने अशोक डिंडा को कृषि मार्केटिंग, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम और कपड़ा मंत्रालय सौंपा गया है.

ऊर्जा और आवास विभाग

राज्य मंत्री कलिता माझी को आवास मंत्रालय दिया गया है. गार्गी दास घोष को ऊर्जा मंत्रालय के साथ गैर-पारंपरिक और नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की जिम्मेदारी मिली है.

महिला और बाल विकास

स्वतंत्र प्रभार मंत्री मालती रावा रॉय को महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्रालय दिया गया है. डॉक्टर इंद्रानिल खान को युवा सेवा और खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है.

ये भी पढ़ें-‘हम दो, हमारे दो’ का झंझट नहीं! अब बच्चा पैदा करना नहीं होगी अनुशासनहीनता, मध्य प्रदेश में ‘टू चाइल्ड’ नियम खत्म

पशु संसाधन और मत्स्य पालन

राजेश महता को पशु संसाधन विकास और मत्स्य पालन मंत्रालय सौंपा गया है. इस तरह बीजेपी सरकार ने पहली बार बंगाल में सत्ता संभालते हुए अपने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital