लीगल

AQIS प्रशिक्षण मॉड्यूल मामला: जांच की अवधि बढ़ाने से इनकार के खिलाफ पुलिस की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस

दिल्ली हाईकोर्ट ने अलकायदा इन द इंडियन सबकॉन्टिनेंट (AQIS) झारखंड मॉड्यूल के संबंध में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत दर्ज मामले में जांच की अवधि 180 दिन तक बढ़ाने से इनकार करने वाले ट्रायल कोर्ट के आदेश के खिलाफ दिल्ली पुलिस की अपील पर आरोपियों से जवाब मांगा है.

हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के आदेश पर अगली तारीख तक रोक लगा दी है. न्यायमूर्ति रेखा पल्ली और सौरभ बनर्जी की खंडपीठ ने सभी आरोपियों को नोटिस जारी किया. इसने दिल्ली पुलिस को अपील की एक प्रति देने का निर्देश दिया. हाईकोर्ट ने नोटिस जारी करने के बाद मामले की सुनवाई 26 नवंबर को तय की. अंतरिम रोक लगा दी गई है और तब तक जांच की अवधि बढ़ा दी गई है.

अतिरिक्त लोक अभियोजक (APP) लक्ष्य खन्ना ने निचली अदालत द्वारा 18 नवंबर को पारित आदेश पर रोक लगाने का आग्रह किया. खंडपीठ ने कहा कि आदेश पर एकपक्षीय रोक नहीं लगाई जा सकती. उनके पक्ष में आदेश है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि इसमें दिक्कत यह है कि यदि रोक नहीं लगाई गई तो आरोपी डिफॉल्ट जमानत के हकदार हो जाएंगे.

पीठ ने दलीलें सुनने के बाद निचली अदालत अभियोजक की रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं है. इसके बाद प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया. दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को जांच की अवधि बढ़ाने से इनकार करने वाले निचली अदालत के आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. जांच की 90 दिन की अवधि आज पूरी हो रही है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल मामले की जांच कर रही है.

इस मामले में रांची के डॉ. इश्तियाक समेत 11 आरोपी हिरासत में हैं. दिल्ली पुलिस, झारखंड, राजस्थान और यूपी पुलिस के संयुक्त अभियान में एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ. अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एएसजे) डॉ. हरदीप कौर ने अभियोजक की रिपोर्ट पर विचार करने के बाद जांच पूरी करने के लिए 90 दिनों के लिए जांच अवधि बढ़ाने की दिल्ली पुलिस की याचिका खारिज कर दी थी.

12 सितंबर को अदालत ने पुलिस पूछताछ के बाद एक्यूआईएस मॉड्यूल मामले में गिरफ्तार 11 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. वे रांची झारखंड के डॉ. इश्तियाक के कथित नेतृत्व वाले प्रशिक्षण मॉड्यूल के सदस्य हैं. न्यायिक हिरासत में आरोपी अनामुल अंसारी, शहनाज अंसारी, अल्ताफ अंसारी, हसन अंसारी, अरशद खान, उमर फारूक, इश्तियाक अहमद और मोहम्मद रिजवान, मोतीउर रहमान, रहमतुल्लाही और फैजान अहमद हैं. इन्हें अगस्त में गिरफ्तार किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

SRFTI झड़प से लेकर संतों के अपमान तक… टीएमसी सांसद सौगत रॉय के तीखे तेवर, जानें किस मुद्दे पर क्या कहा?

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने एसआरएफटीआई में हुई झड़प, एसआईआर विवाद, 30 सितंबर की इंडिया…

2 minutes ago

सोना खरीदने वालों के लिए गुड न्यूज! दिल्ली में 2600 रुपए सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी भी 5000 रुपए लुढ़की

Delhi Gold Price Today: त्योहारों से पहले दिल्ली के बाजार में सोना-चांदी के दाम गिर…

10 minutes ago

शराब तस्करी के आरोप में जेल गई नेहा झा को मिली बेल, 25 दिन बाद आएगी जेल से बाहर

Neha Jha Bail: समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में 75 लीटर विदेशी शराब के साथ…

10 minutes ago

अमेरिका-चीन में 30 अरब डॉलर पर टैरिफ घटा, हाथ मिलाते ही भारत को कितना हो सकता है नुकसान?

US China Trade Deal: अमेरिका और चीन ने वॉशिंगटन वार्ता के बाद 30 अरब डॉलर…

38 minutes ago

अपना ही निकला गुनहगार! ठाणे में बिजनेसमैन के किडनैपिंग का मास्टरमाइंड निकला परिचित, 5 आरोपी गिरफ्तार

Ulhasnagar Kidnapping Case: महाराष्ट्र के ठाणे में एक कारोबारी के अपहरण और 50 लाख रुपये…

1 hour ago

100 रुपये की रिश्वत ने छीनी वर्दी, वीडियो वायरल होते ही एक्शन में पुलिस

Kathua Police Bribery Video Viral: कठुआ जिले में ट्रक चालक से कथित तौर पर 100…

1 hour ago