लीगल

ट्रेन टिकट न होने से रेल दुर्घटना के मुआवजे का हक नहीं रुकता- दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली हाई कोर्ट ने रेल दुर्घटना में मृत एक व्यक्ति के माता-पिता को मुआवजा देने का महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. जस्टिस धर्मेश शर्मा की बेंच ने कहा कि मृतक के पास यात्रा टिकट न होने से मुआवजे का दावा खारिज नहीं किया जा सकता.

कोर्ट ने रेलवे को मृतक के माता-पिता को 8 लाख रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया, साथ ही घटना की तारीख से भुगतान तक 12% ब्याज देने को कहा.
मामला 2017 का है, जब 24 वर्षीय युवक अपनी बहन और भतीजे के साथ जबलपुर-निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहा था. आगरा के पास वह गलती से ट्रेन से गिर गया और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक के माता-पिता ने मुआवजे के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन रेलवे क्लेम ट्रिब्यूनल ने टिकट न होने का हवाला देकर दावा खारिज कर दिया. ट्रिब्यूनल का मानना था कि मृतक वास्तविक यात्री नहीं था.

दिल्ली हाई कोर्ट ने ट्रिब्यूनल के फैसले को पलटते हुए कहा कि यात्री की रेल में मौजूदगी के साक्ष्य मुआवजे के लिए पर्याप्त हैं. कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि कई बार एक साथ कई यात्रियों के टिकट बनाए जाते हैं, इसलिए प्रत्येक के पास अलग टिकट होना जरूरी नहीं.

कोर्ट ने साबित माना कि मृतक ने यात्रा से पहले टिकट खरीदा था. यह फैसला रेल दुर्घटना पीड़ितों के लिए एक मिसाल बन सकता है. मुआवजे की राशि मृतक के परिवार को आर्थिक सहारा प्रदान करेगी. कोर्ट के इस आदेश से रेलवे की जवाबदेही भी बढ़ेगी.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ATM Charge Rule Change: अब बेवजह नहीं कटेगा चार्ज! RBI के नए नियम ने पलटा खेल, जानें काम की बात

ATM Charge Rule Change: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ATM ट्रांजेक्शन को लेकर नए निर्देश…

31 minutes ago

विदेशी महिला ने भारत को बताया ‘पूरी दुनिया’, भारतीयों के अपनापन की हुई मुरीद; वीडियो वायरल

Foreign Tourist India: भारत घूमने आई विदेशी महिला ने देश की विविधता, संस्कृति और भारतीयों…

33 minutes ago

डेढ़ सदी बाद दीपथून पर जला कार्तिगई दीपम…उमड़ पड़ा श्रद्धा, आस्था और भावनाओं का अथाह सागर, VIDEO वायरल

तमिलनाडु के मदुरै स्थित तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 से अधिक वर्षों के इंतजार के बाद…

2 hours ago

Instant Sambar Recipe: अब झटपट बनेगा इडली-डोसा का सांभर, कुकर में 2 सीटी लगाकर देखें कमाल

Sunday Special Sambar Recipe: संडे के नाश्ते या लंच में कम समय में स्वादिष्ट सांभर…

2 hours ago

रावण से भी ज्यादा बलशाली था कंस! सवा लाख किलो का उठा लिया था धनुष, गर्ग संहिता में दर्ज है उसका पराक्रम

Kansa Story: श्रीमद्भागवत में कंस वध का प्रसंग काफी चर्चित है, लेकिन गर्ग संहिता में…

2 hours ago