लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटिश नागरिक इंद्रपाल सिंह गाबा पर NIA द्वारा शुरू किए गए मामले में रिमांड आदेश रखा बरकरार

ब्रिटेन के नागरिक इंद्रपाल सिंह गाबा (Inderpal Singh Gaba) को दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने राहत देने से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने 2023 में लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग (London Indian High Comission) पर भारत विरोधी प्रदर्शन में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा शुरू किए गए मामले में रिमांड आदेश को बरकरार रखा है.

NIA ने अटारी बॉर्डर से किया था गिरफ्तार

ब्रिटिश नागरिक इंद्रपाल सिंह गाबा को एनआईए ने अटारी बॉर्डर से गिरफ्तार किया था. वो पाकिस्तान से श्री दरबार साहिब माथा टेकने आ रहा था. एनआईए के मुताबिक वह मूलरूप से दिल्ली का रहने वाला है पर उसने ब्रिटेन की नागरिकता ले रखी है. इंद्रपाल ने अवतार सिंह खंडा के कहने पर खालिस्तान के समर्थन में लंदन में भारतीय उच्चायोग में हुई हिंसा में भारत के खिलाफ सक्रिय भूमिका निभाई थी. गाबा पर अलगाववादी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगे थे. गाबा के खिलाफ इस मामले में एनआईए ने पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया था.


ये भी पढ़ें: सलमान खान और विधायक जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 20 वर्षीय युवक नोएडा से गिरफ्तार


भारतीय उच्चायोग पर हमला करने की रची थी साजिश

एनआईए द्वारा दाखिल चार्जशीट में कहा गया था कि आरोपी ने खालिस्तानी अलगाववादी एजेंडे के तहत 22 मार्च 2023 को लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने भारत विरोधी प्रदर्शन किया था. जिसके आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था. अभी तक के एनआईए जांच में सामने आया है कि बीते साल 19 मार्च और 22 मार्च को लंदन में हुई घटनाएं बड़ी साजिश थी. वहां भारतीय उच्चायोग और उसके अधिकारियों पर गंभीर हमला करने की योजना रची गई थी. लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग पर हमला मार्च 2023 में खालिस्तानी (Khalistani) समर्थक और अलगाववादी अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के खिलाफ पंजाब पुलिस के कार्रवाई के बदले में किया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

9 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago