लीगल

दिल्ली हाईकोर्ट ने बरकरार रखा सुप्रीम कोर्ट का आदेश, जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती पर याचिका खारिज

Junior Court Assistant Recruitment: सुप्रीम कोर्ट द्वारा जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती परीक्षा को लेकर दिए गए आदेश को दिल्ली हाई कोर्ट ने बरकरार रखा है. साथ ही कोर्ट ने दायर याचिका को खारिज कर दिया है. जस्टिस प्रतीक जलान ने यह आदेश दिया है. हाई कोर्ट ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को अपने प्रशासनिक विवेकाधिकर के तहत इस तरह का मानदंड तय करने का पूरा अधिकार है.

मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि भर्ती विज्ञापन में टाइपिंग टेस्ट में न्यूनतम अंक की शर्त का कोई उल्लेख नहीं था. ऐसे में चयन प्रक्रिया के बीच में अचानक से कट-ऑफ लागू करना गेम के नियम बदलने जैसा है, जो उम्मीदवारों के साथ नाइंसाफी है. लेकिन कोर्ट ने याचिकाकर्ता की इन दलीलों को खारिज कर दिया.

भर्ती प्रक्रिया में नहीं होगा कोई बदलाव: कोर्ट

कोर्ट ने कहा कि टाइपिंग टेस्ट भर्ती प्रक्रिया का अनिवार्य और वस्तुनिष्ठ हिस्सा है. कोर्ट ने कहा कि शॉर्टलिस्टिंग भर्ती प्रक्रिया के एक अंतरिम चरण में कई गई थी और उम्मीदवारों को पहले से ही पता था कि टाइपिंग टेस्ट में उनका आकलन गति और शुद्धता के आधार पर होगा. इसके मूल्यांकन पद्धति में कोई बदलाव नही किया गया है. हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि चयन प्रक्रिया का उद्देश्य सर्वश्रेष्ठ और उपयुक्त उम्मीदवारों का चयन करना है और इसमें पक्षपात या मनमानी करने जैसा कोई आरोप नही है और ना ही कोई अवैधता है.

बता दें कि याचिककर्ताओ ने टाइपिंग स्पीड टेस्ट पास कर लिया था, लेकिन 43.18 से कम अंक होने के कारण उन्हें अगले चरण देने से रोक दिया गया था. उनका कहना था कि बेंचमार्क मूल विज्ञापन में नहीं था और इससे संबंधित नियम बीच में ही बदल दिया गया.

ये भी पढ़ें: ‘छपरियों’ की बल्ले-बल्ले! Linkedin पर TikTok ने निकाली नौकरियां, क्या फिर से हो रही चाइनीज़ ऐप की वापसी?

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

10 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

18 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

52 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

2 hours ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago