लीगल

दिल्ली हाई कोर्ट ने छह साल की एक नाबालिग बच्ची के साथ क्रूरता एवं यौन उत्पीड़न के दोषी दत्तक माता-पिता की दोषसिद्धि को बरकरार रखा

दिल्ली हाई कोर्ट ने छह साल की एक नाबालिग बच्ची के साथ क्रूरता एवं यौन उत्पीड़न के दोषी दत्तक माता-पिता की दोषसिद्धि को बरकरार रखा है. साथ ही कोर्ट ने संभावना जताई है कि यह बाल तस्करी का मामला भी हो सकता है. इसकी जांच नही करने पर कोर्ट ने नाराजगी जताई है.

जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कहा कि जांच अधिकारी ने बच्ची के जैविक माता-पिता का पता लगाने का प्रयास तक नहीं किया और न ही इस बारे में कोई कदम उठाया कि बच्ची दत्तक माता-पिता के पास कैसे पहुची. यह प्रश्न अनुत्तरित रह जाता है कि क्या बच्ची की तस्करी की गई थी या उसे अवैध रूप से अपीलकर्ताओं के पास स्थानांतरित किया गया था. क्योंकिं नाबालिग बच्ची के गोद लेने या तस्करी के पहलू की कोई जांच तक नहीं कि गई.

नाबालिग से क्रूरता पर हाई कोर्ट ने जताई चिंता

उन्होंने यह भी कहा कि एक छोटी बच्ची, जिसे बुरी तरह प्रताड़ित किया गया और क्रूरता की गई, वह दत्तक माता-पिता के साथ रह रही थी. इसके बावजूद न तो दिल्ली पुलिस और न ही निचली अदालत ने नाबालिग की पृष्ठभूमि की जांच करना उचित समझा. जबकि उसे मानव तस्करी या अवैध हिरासत के संदेह के रूप में भी देखना चाहिए था. जबतक ऐसी लापरवाही को दूर नहीं किया जाता, बच्चों की तस्करी और शोषण की बुराई पर प्रभावी ढंग से अंकुश नहीं लगाया जा सकता है.

कोर्ट ने कहा कि इस तरह के मामलों में न केवल क्रूरता व यौन उत्पीड़न की जांच की आवश्यकता होती है, बल्कि बाल तस्करी, अपहरण या गैरकानूनी हिरासत के व्यापक परिदृश्य के प्रति एक समग्र दृष्टिकोण की भी आवश्यकता होती है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली हाई कोर्ट ने सुनसान अस्पताल क्षेत्रों की सुरक्षा बढ़ाने को कहा, अस्पताल में बलात्कार मामले में आरोपी को जमानत से इनकार

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

6 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

6 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

6 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

7 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

7 hours ago