लीगल

दिल्ली जल बोर्ड घोटाले में गिरफ्तार पूर्व मुख्य इंजीनियर और ठेकेदार को दिल्ली हाई कोर्ट से मिली जमानत

दिल्ली जल बोर्ड में कथित घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार पूर्व मुख्य इंजीनियर जगदीश कुमार अरोड़ा और ठेकेदार अनिल कुमार अग्रवाल को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट ने दोनों को कुछ शर्तों के साथ जमानत दे दिया है. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि ये जमानत पर बाहर आने के बाद सबूतों के साथ छेड़छाड़ नही करेंगे, गवाहों को प्रभावित नही करेंगे, साथ ही कोर्ट ने पासपोर्ट सरेंडर करने को कहा है.

कोर्ट ने दोनों को 50 हजार रुपये की निजी मुचलके पर जमानत दे दिया है. पिछले साल 24 अक्टूबर 2024 को राऊज एवेन्यु कोर्ट ने दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी थी. ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व मुख्य इंजीनियर जगदीश कुमार अरोड़ा, उनकी पत्नी अलका अरोड़ा सहित अन्य की 8.80 करोड़ रुपये की कुल अचल और चल संपत्तियों को जब्त कर रखा है. जब्त की गई संपत्तियों में इंटीग्रल स्क्रू इंडस्ट्रीज (उप ठेकेदार) और एनकेजी इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के मालिक अनिल कुमार अग्रवाल की प्रॉपर्टी शामिल है.

कोर्ट में 8 हजार पेज की चार्जशीट की गई दाखिल

ईडी द्वारा राऊज एवेन्यु कोर्ट में 8 हजार पेज की चार्जशीट दाखिल की गई है. जिसमें जगदीश अरोड़ा, अनिल अग्रवाल, अरोड़ा के चार्टेड अकॉउंटटेड तजेंद्र सिंह सहित एनबीसीसी के पूर्व अधिकारी देवेंद्र कुमार मित्तल और एक कंपनी एनकेजी को आरोपी बनाया है.

इसी मामले से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), दिल्ली ने धन-शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के प्रावधानों के तहत राजिंदर कुमार गुप्ता, पूर्व सीएमडी, डब्ल्यूएपीसीओएस लिमिटेड, उनकी पत्नी रीमा सिंगल और उनके पुत्र गौरव सिंगल से संबंधित कुल 3.27 करोड़ रुपए कीमत की गुड़गांव स्थित अचल संपत्तियों को जब्त कर रखा है. दिल्ली जल बोर्ड घोटाले की सीबीआई जांच कर रही है. सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के आधार पर ईडी ने भी जांच शुरू की है. इसमें दिल्ली जल बोर्ड में कथित भ्रष्टाचार और रिश्वत से संबंधित मामले शामिल है.

ये भी पढ़ें: वक्फ बोर्ड संशोधन कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, सांसदों और नेताओं ने उठाया विरोध

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

9 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

20 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को साकार करते सिंधिया के प्रयास, ग्वालियर में नई औद्योगिक क्रांति की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को साकार करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास…

20 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

31 minutes ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

36 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

1 hour ago