दुनिया

रूस ने प्रधानमंत्री मोदी को विजय दिवस परेड में शामिल होने का दिया निमंत्रण, इस साल के अंत तक पुतिन आएंगे भारत

रूसी सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 9 मई को मॉस्को में 80वें विजय दिवस समारोह में भाग लेने के लिए औपचारिक रूप से आमंत्रित किया है. यह समारोह द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत संघ की विजय का प्रतीक है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूसी उप-विदेश मंत्री आंद्रे रुडेंको ने पुष्टि की कि नई दिल्ली को आधिकारिक निमंत्रण भेजा गया है और उच्च स्तरीय यात्रा की तैयारियां अभी चल रही हैं. रूसी सरकारी समाचार एजेंसी तास के हवाले से रुडेंको ने मंगलवार को कहा, “इस पर काम जारी है, यह इसी साल होना चाहिए. उन्हें निमंत्रण मिला है.”

उप विदेश मंत्री यह भी कहा कि रूस ने मॉस्को के प्रतिष्ठित रेड स्क्वायर पर आयोजित होने वाली वार्षिक सैन्य परेड में भाग लेने के लिए कई मित्र देशों के नेताओं को इसी तरह का निमंत्रण दिया है.

पुतिन इस साल के अंत में भारत का दौरा करेंगे

हालांकि, भारत सरकार के सूत्रों ने तास को बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 9 मई को विजय दिवस परेड में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. इसका मतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने की संभावना नहीं है. पिछले महीने मॉस्को ने इस बात की पुष्टि की कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल के अंत में भारत का दौरा करेंगे. फरवरी 2022 में रूस की तरफ से यूक्रेन पर हमला शुरू करने के बाद से यह उनकी पहली भारत यात्रा होगी.

हालांकि पुतिन की यात्रा की तारीख अभी तय नहीं हुई, लेकिन दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय बैठकों और नियमित टेलीफोन वार्ताओं के माध्यम से लगातार कूटनीतिक संपर्क बनाए रखा है. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने आखिरी बार जुलाई 2024 में रूस का दौरा किया था, जो लगभग पांच वर्षों में देश की उनकी पहली यात्रा थी. इससे पहले, उन्होंने 2019 में एक आर्थिक सम्मेलन में भाग लेने के लिए व्लादिवोस्तोक की यात्रा की थी.

2024 की यात्रा के दौरान, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के साथ व्यापक बातचीत की और रूसी नेता को भारत आने का निमंत्रण दिया-  जिसे क्रेमलिन ने स्वीकार कर लिया.

हर साल 9 मई को विजय दिवस परेड का होता है आयोजन

रूस  में हर साल 9 मई को विजय दिवस परेड आयोजित होता है. यह रूस के सबसे महत्वपूर्ण राजकीय समारोहों में से एक है, जो दूसरे विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी पर सोवियत सेना की जीत की याद में मनाया जाता है. इस साल का आयोजन विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह यूरोप में युद्ध की समाप्ति की 80वीं वर्षगांठ है.


ये भी पढ़ें: ट्रंप ने चीन को दिया एक और झटका, 34 फीसदी के जवाब में लगाया इतने प्रतिशत टैरिफ, व्हाइट हाउस ने कहा- अमेरिका को चुनौती देने पर मिलेगा करारा जवाब


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

9 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

23 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

34 minutes ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

1 hour ago

‘मोदी विजन, योगी मिशन’: राम मंदिर से एयरपोर्ट तक, सीएम योगी ने गिनाए अयोध्या के कायाकल्प के बड़े सबूत

UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…

1 hour ago