लीगल

दिल्ली के लाल किला कार ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार यासिर अहमद डार और नासिर बिलाल मल्ला की NIA रिमांड बढ़ी

दिल्ली के लाल किला कार ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार यासिर अहमद डार की एनआईए रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने एनआईए रिमांड की अवधि को 10 दिन के लिए बढ़ा दिया है. वही कोर्ट ने इसमें शामिल एक अन्य आरोपीनासिर बिलाल मल्ला की एनआईए रिमांड की अवधि को 8 दिन के लिए बढ़ा दिया है. अभी तक के जांच में पता चला है कि यासिर अहमद डार इस पूरे साजिश में सक्रिय था और आत्मघाती हत्या के लिए शपथ ले चुका था. डार जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले का निवासी है.

यासिर अन्य आरोपियों के साथ घनिष्ठ संपर्क में था, जिनमें धमाके को अंजाम देने वाला मृतक आत्मघाती हमलावर डॉक्टर उमर नबी और मुफ़्ती इरफान शामिल था. एनआईए अब तक इस मामलेमें 73 हवाहों के बयान दर्ज कर चुकी है. इनमें धमाके में घायल लोग, प्रत्यक्षदर्शी और तकनीकी साक्ष्य उपलब्ध कराने वाले अधिकारी शामिल है.

दानिश ने ड्रोन में किया तकनीकी बदलाव

एनआईए का कहना है कि वह पूरे आतंकी नेटवर्क की जड़ तक पहुचने की कोशिश कर रही है. ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकें. वही बिलाल वानी पर लाल किला में हुए कार ब्लास्ट की साजिश रचने का आरोप है. एनआईए के मुताबिक दानिश ने ड्रोन में तकनीकी बदलाव किए और कार बम विस्फोट से पहले रॉकेट तैयार करने की कोशिश की. एनआईए के मुताबिक दानिश उसने उमर उन नबी के साथ मिलकर पूरी साजिश को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई थी. एनआईए जांच में खुलासा हुआ है कि शोएब ने आतंकी उमर नबी को विस्फोट से ठीक पहले पनाह दी थी और उसे लॉजिस्टिक सहायता भी मुहैया कराई थी.

NIA जांच में हुआ खुलासा

शोएब ने ही नूंह में उमर को अपनी साली अफसाना के घर में कमरा किराए पर दिलाया था और पूरी गारंटी ली थी. 10 नवंबर को दिल्ली में धमाके से पहले 10 दिन उमर नूंह के इसी घर में रहा था. लाल किला के पास हुए भीषण धमाके में 15 लोगों की मौत हो चुकी है. हमले में 32 लोग घायल हो गए थे. एनआईए जांच में पता चला कि आमिर ने हमलावर डॉक्टर उमर नबी के साथ मिलकर लाल किला में हुए धमाके की साजिश रची थी.

जांच में यह भी पता चला है कि आमिर राशिद i20 कार की खरीद में मदद करने के लिए दिल्ली आया था.

ये भी पढ़ें: सुपरनोवा रेजिडेंशियल टावर्स ईस्ट और वेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

21 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

51 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

1 hour ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago