लीगल

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से मांगा समय, पोस्टर-बैनर केस में केजरीवाल समेत अन्य की खोज जारी

2019 पोस्टर बैनर मामले में दिल्ली पुलिस द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मटियाला के तत्कालीन विधायक गुलाब सिंह और द्वारका के पार्षद निकिता शर्मा के मामले में दिल्ली पुलिस ने राऊज एवेन्यु कोर्ट में स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल कर दिया है. कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस ने संपत्ति को विरूपित करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है.

कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को 3 मई तक का दिया समय

एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने मामले की अगली सुनवाई 3 मई को करने का आदेश दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल कर दिया है. दिल्ली पुलिस ने अपने स्टेट्स रिपोर्ट में कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मटियाला के तत्कालीन विधायक गुलाब सिंह और द्वारका के पार्षद निकिता शर्मा को खोजने की पुलिस लगातार कोशिश कर रही है. लिहाजा समय दे दिया जाए. जिसके बाद कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को 3 मई तक का समय दे दिया है.

ये भी पढ़ें: नाबालिग के गर्भपात पर दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती, जारी किए नए दिशा-निर्देश

कोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया था आदेश

बता दें कि कोर्ट ने शिकायतकर्ता शिवकुमार सक्सेना की शिकायत पर 11 मार्च को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था. बता दें कि साल 2019 में द्वारका में बड़े होल्डिंग से संबंधित है. इस मामले में केजरीवाल के अलावे पूर्व विधायक गुलाब सिंह और पार्षद नितिका शर्मा भी आरोपी है. 2019 में दायर शिकायत में आरोप लगाया गया था कि केजरीवाल, पूर्व आप विधायक गुलाब सिंह, और द्वारका की पार्षद रही नितिका शर्मा ने दिल्ली में विभिन्न जगहों पर बड़े आकार के होल्डिंग लगाकर जानबूझकर सार्वजनिक धन का दुरुपयोग किया है, शिकायत में इन सब के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई थी.

मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने खारिज किया था शिकायत

सितंबर 2022 में मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने शिकायत खारिज कर दिया था. हालांकि सत्र न्यायालय ने निचली अदालत के फैसले को पलट दिया और पुनर्विचार के लिए इसे मजिस्ट्रेट के पास वापस भेज दिया था. जिसके बाद मजिस्ट्रेट कोर्ट ने कहा था कि वह नए सिरे से इस मामले में सुनवाई करेगा. कोर्ट शिवा कुमार सक्सेना की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा है.

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

24 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

42 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

59 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago