लीगल

दिल्ली पुलिस: झूठी मेडिकल रिपोर्ट मामले में इंस्पेक्टर और डॉक्टर पर FIR दर्ज करने का आदेश

दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने हिरासत में एक आरोपी को प्रताड़ित करने एवं उसे कोई चोट न होने के झूठी मेडिकल रिपोर्ट देने वाले दिल्ली पुलिस ने एक इंस्पेक्टर और इंदिरा गांधी अस्पताल के एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. पटियाला हाउस कोर्ट के एसीजेएम प्रणव जोशी ने संबंधित एसएचओ को मामले की जांच करने एवं अपराध में शामिल पाए जाने वाले अन्य पुलिस अधिकारियों की भूमिका की भी जांच करने का निर्देश दिया है.

5 अप्रैल को अदालत में किया गया था पेश

साथ ही इंदिरा गांधी अस्पताल के एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर अमन गहलोत के खिलाफ मेडिकल प्रेक्टिशनर के रूप में अपने कर्तव्य के निर्वहन में कदाचार के लिए दिल्ली मेडिकल काउंसिल को आईजीआई एयर पोर्ट के थानेदार  के माध्यम से आरोपी की एमएलसी की प्रति के साथ आदेश भेजने का निर्देश दिया है. आरोपी के गिरफ्तारी के बाद 5 अप्रैल को अदालत में पेश किया गया था.

इंस्पेक्टर ने आरोपी के लिए मांगी थी 10 दिन की हिरासत

इंस्पेक्टर ने उसके लिए 10 दिन की हिरासत मांगी थी और कहा था कि आरोपी अपने वोटर आईडी पर काठमांडू गया था, लेकिन उसके दस्तवेज़ों की जांच के दौरान पता चला कि वह अपने भारतीय पासपोर्ट पर यूके गया था. उसके बाद उसने दूसरे भारतीय पासपोर्ट धारक की फर्जी पहचान बनाकर पुर्तगाली पासपोर्ट हासिल कर लिया. बातचीत करने पर आरोपी ने जज को बताया कि पुलिस हिरासत में उसे शारिरिक रूप से प्रताड़ित किया गया है. इसके बाद एसीजेएम ने चैंबर में उसकी निजी तौर पर जांच की और उसके हाथ और पैर पर चोट के निशान पाए.

पुलिस हिरासत में भेजने से किया इनकार

एसीजेएम ने पाया कि शारीरिक यातना के आरोप प्रथम दृष्टया साबित होते हैं. उन्होंने उसे पुलिस हिरासत में भेजने से इनकार कर दिया. इंदिरा गांधी अस्पताल से आरोपी की एमएलसी में उसके शरीर पर कोई चोट नहीं पाई गई थी, लेकिन जेल अधिकारियों की मेडिकल जांच रिपोर्ट में आरोपी के दाहिने पैर के तलवे, दाहिने और बाएं हाथ और कंघे परचोटें थी. इंस्पेक्टर और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश देते हुए अदालत ने कहा कि आरोपी के शरीर पर मिली चोटें सीधे तौर पर उसके साथ हिरासत में हिंसा किए जाने के संकेत देती है.

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

लखीमपुर खीरी मामला में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के खिलाफ जांच तेज करने का दिया निर्देश

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट को ट्रायल जज के खिलाफ…

39 seconds ago

500 करोड़ के ट्रस्ट और पॉक्सो मामले के आरोपों पर घिरे सौरभ भारद्वाज, 10 अक्टूबर को आएगा कोर्ट का निर्णय

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के खिलाफ दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा द्वारा दर्ज आपराधिक मानहानि…

15 minutes ago

पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी

पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र के ठीक पीछे चमकता हुआ पूर्णचंद्र दिखाई दिया.…

22 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड रिश्तों को नई दिशा, माइग्रेशन से स्टार्टअप तक 5 अहम समझौतों पर बनी सहमति

India Switzerland Relations Agreements: भारत और स्विट्जरलैंड ने माइग्रेशन, युवा पेशेवरों, परिवहन तकनीक, वैज्ञानिक अनुसंधान…

25 minutes ago

लोध, कुर्मी से पासी-खटिक तक…’, बीजेपी ने यूपी राज्यसभा उम्मीदवारों के जरिये कैसे साधा 2027 का समीकरण?

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को…

27 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार, चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिकाओं पर केंद्र सरकार,…

30 minutes ago