सरायकेला बैंक घोटाले में ED ने झारखंड और ओडिशा के 7 ठिकानों पर मारा छापा.(PC: भारत एक्सप्रेस)
ED Raid: नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ईडी ने तमिलनाडु सहित अन्य राज्यों में बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 ठिकानों पर छापेमारी की है. यह छापेमार तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना और केरल में बड़ी कार्रवाई की गई है. ईडी की यह कार्रवाई नशीले पदार्थो की तस्करी और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामलों की जांच के तहत की जा रही है. इसको लेकर ईडी ने 8 मामले दर्ज कर रखा है.
एनसीबी और ईडी के द्वारा की जा रही जांच के दौरान ड्रग्स की तस्करी से अर्जित रकम, हवाला लेनदेन और उससे बनाई गई संपत्तियों का पता चला है. तमिलनाडु में एनसीबी की कार्रवाई के दौरान कई मामलों में बड़ी मात्रा में मेथामफेटामाइन बरामद किया गया है. एक मामले में श्रीलंकाई नागरिक से 1.470 किलोग्राम मेथामफेटामाइन बरामद हुआ है. जांच में ड्रग्स की बिक्री से जुड़ी रकम के हवाला के जरिये लेनदेन की बात सामने आई है. एजेंसी ने जांच के दौरान एक परिसर से करीब 1.29 करोड़ रुपए कैश, 30 हजार अमेरिकी डॉलर और श्रीलंकाई मुद्रा बरामद किया है.
ईडी अब पीएमएलए के तहत इस रकम के स्रोत और उससे जुड़े लोगों की जांच कर रही है. वही एनसीबी ने तमिलनाडु में जांच के दौरान 5.970 किलोग्राम मेथामफेटामाइन बरामद किया था. जांच के दौरान हवाला के जरिए तस्करी की बात सामने आई है. इस मामले में करीब 39.38 लाख रुपए नकद, 586 ग्राम सोना और एक किलोग्राम चांदी भी जब्त किया गया है. पीएमएलए के तहत रामनाथपुरम और तिरुनेलवेली में अभी भी छापेमारी चल रही है. एनसीबी ने चेन्नई के एक होटल से 2 किलोग्राम मेथामफेटामाइन बरामद किया गया था. एजेंसी के मुताबिक इसे श्रीलंका भेजने की तैयारी थी. इसी नेटवर्क में हवाला के जरिए 8 लाख रुपए की रकम ड्रग्स की खरीद के लिए भेजे जाने की बात सामने आई है.
जांच में 54.600 किलोग्राम मेथामफेटामाइन की बरामदगी और ड्रग्स की कमाई से कथित तौर पर खरीदी गई संपत्तियों का भी पता चला है. इस मामले से जुड़े 6 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है. पुडुकोट्टई से जुड़े एक अन्य मामले में एनसीबी ने 950 ग्राम मेथामफेटामाइन हाइड्रोक्लोराइड 2 लाख रुपए नकद और अन्य सामान जब्त किया था. जांच एजेंसी को शक है कि ड्रग्स की कमाई से परिवार के सदस्यों के नाम पर संपत्तियां और करीब 54 झींगा फार्म खरीदे गए. नागपट्टिनम और आसपास के इलाकों में 6 ठिकानों पर छापेमारी जारी है. कर्नाटक के मामले में एक आरोपी के खिलाफ 2007 से 2022 के बीच 9 मामले एनडीपीएस के तहत दर्ज किया गया.
वित्तीय जांच में उसके और उसकी पत्नी के बैंक खातों में करीब 5.15 करोड़ रुपए के क्रेडिट, जिसमें 2.39 करोड़ रुपए से ज्यादा नकद जमा शामिल है, इसके अलावा करीब 57.17 लाख रुपये के संदिग्ध यूपीआई लेनदेन और आठ अचल संपत्तियों की जानकारी सामने आई है. पीएमएलए के तहत कोलार जिले के तीन ठिकानों पर छापेमारी जारी है. जांच में तेलंगाना में गांजा तस्करी नेटवर्क का पता चला है. आरोपियों पर ओडिशा, अराकू और हैदराबाद से गांजा लाकर बेचने का आरोप है. तीन कारवाइयों में करीब 53.5 किलोग्राम गांजा और 67.35 लाख रुपए की बेहिसाब नकदी बरामद की गई.
जांच में करीब 86.78 लाख रुपए की तीन संपत्तियों की खरीद में ड्रग्स से हासिल रकम का इस्तेमाल हुआ या नहीं. केरल में एक मामले की जांच के दौरान हाइब्रिड गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ. शुरुआत में एक आरोपी से 1.166 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ था, जिसके बाद उसके घर से करीब 15 किलोग्राम और गांजा मिला. पूछताछ में बैंकॉक से कोच्चि तक गांजा पहुचाने वाले नेटवर्क की जानकारी सामने आई. एजेंसी के अनुसार अलग-अलग लोग ड्रग्स की खरीद, कैरियर की व्यवस्था, परिवहन, स्थानीय बाजार में वितरण और हवाला के जरिए पैसों के लेनदेन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. केरल के एक अन्य मामले में मस्कट से पहुचे एक आरोपी के पास से 949.26 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया था. जांच में सामने आया है कि ड्रग्स को स्थानीय बाजार में बेचने के लिए लाया गया था.
यह भी पढ़ें-डीजे और लाउडस्पीकर के शोर से हैं परेशान? अब ऐसे करें शिकायत, पटना हाईकोर्ट ने दिया चेतावनी
-भारत एक्सप्रेस
बनारस को मोक्ष की नगरी कहा जाता है, लेकिन इसी शहर की चिताओं के बीच…
Mushtaq Khan Passed Away: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान का 75 साल की उम्र में निधन…
EPF Scheme 2026 के नए नियमों के तहत अब मात्र 12 महीने की नौकरी के…
Donald Trump Xi Jinping White House Meeting: व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और…
Election Commission Controversy: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने चुनाव आयोग और…
आज भारत की स्वतंत्रता संग्राम की महानायिका मैडम भीकाजी रुस्तम कामा की जयंती है. वे…