लीगल

पंजाब रियल एस्टेट घोटाला: ED ने GMADA और IAS विकास गर्ग के दफ्तर पर मारी रेड

पंजाब में जमीन खरीद-फरोख्त और रियल एस्टेट से जुड़ी कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बहुत बड़ी कार्रवाई की है. केंद्रीय जांच एजेंसी की टीमों ने ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) के कार्यालय और पंजाब आवास विभाग के प्रमुख सचिव आईएएस विकास गर्ग के दफ्तर पर एक साथ छापेमारी की है.

इस दौरान ईडी की टीमों ने कार्यालयों के भीतर दस्तावेजों की गहन छानबीन की, कंप्यूटर रिकॉर्ड्स को खंगाला और कुछ अधिकारियों के मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिए हैं. सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान एस्टेट ऑफिसर, अतिरिक्त मुख्य प्रशासक और चीफ इंजीनियर समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को हाउसिंग सचिव के कमरे में बुलाकर लंबी पूछताछ की गई है.

किन मामलों की हो रही है जांच?

जमीन अधिग्रहण और सीएलयू (CLU): टीम ने रेमिगेट मामले से जुड़े दस्तावेजों के साथ-साथ निजी बिल्डरों को नियमों के विपरीत दिए गए ‘चेंज ऑफ लैंड यूज’ (CLU) मामलों से संबंधित रिकॉर्ड को भी अपने कब्जे में ले लिया है.

348 करोड़ का हेरफेर

ईडी पहले से ही न्यू चंडीगढ़ और मोहाली क्षेत्र में जमीन के इस्तेमाल में बदलाव और रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स की जांच कर रहा है. खासकर ‘सुनटेक सिटी प्रोजेक्ट’ में किसानों की जमीन और कथित फर्जी सहमति पत्रों के जरिए सीएलयू हासिल किए जाने के गंभीर आरोपों की जांच चल रही है. एजेंसी के मुताबिक, इस मामले में कथित अपराध से प्राप्त कुल रकम (Proceeds of Crime) लगभग 348 करोड़ रुपये आंकी गई है.

ये भी पढ़ें: लखीमपुर खीरी मामले में ट्रायल कोर्ट के जज पर उठे गंभीर सवाल, SC ने इलाहाबाद HC के चीफ जस्टिस से मांगी रिपोर्ट

लुधियाना और GLADA के मामले: लुधियाना और जीएलएडीए (GLADA) से जुड़े सीएलयू मामलों पर भी ईडी की पैनी नजर है. एजेंसी ने हाल ही में पूछताछ के दौरान सवाल उठाया था कि वर्ष 2019 में औद्योगिक जमीन को आवासीय विकास के लिए अनुमति देते समय जरूरी दस्तावेजी जांच क्यों नहीं की गई थी.

चंडीगढ़ रॉयल सिटी प्रोजेक्ट: इससे पहले जून 2026 में भी एजेंसी ने जीएमएडीए से चंडीगढ़ रॉयल सिटी प्रोजेक्ट के दस्तावेज मांगे थे और प्रमोटर्स व रॉयल ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी ली थी.

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

वोस्कोद-1: दुनिया का पहला तीन-सदस्यीय अंतरिक्ष मिशन, जिसे देखकर हिल गई थी अमेरिका की दुनिया

12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…

6 hours ago

धारावी के लोगों के लिए बड़ी शुरुआत, 10,432 नए घरों का निर्माण शुरू; अडाणी समूह ने किया भूमिपूजन

Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…

6 hours ago

राज कुमार की 100वीं जयंती: पुलिस इंस्पेक्टर से पर्दे के ‘बादशाह’ बनने तक, कोई नहीं दोहरा पाया उनका वह अंदाज

8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…

6 hours ago

वोट चोरी के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी तैयारी, दिसंबर में रामलीला मैदान से शक्ति प्रदर्शन का प्लान

INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…

6 hours ago

यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तारीख घोषित: 5 से 24 फरवरी तक चलेंगे 10वीं और 12वीं के एग्जाम

यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…

6 hours ago

जमशेदपुर में बवाल पर गरमाई सियासत, बीजेपी का कांग्रेस पर हमला; आदित्य साहू ने कार्रवाई की उठाई मांग

BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…

7 hours ago