लीगल

‘भारत छुट्टियों का पवित्र देश, अब और नहीं’; गुरु गोविंद सिंह जयंती पर छुट्टी की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज

पूरे देश में गुरु गोविंद सिंह जयंती के दिन सार्वजनिक छुट्टी घोषित करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है. यह याचिका सिख संगठन अखिल भारतीय शिरोमणि सिंह सभा ने दायर की थी. जस्टिस विक्रमनाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि विस्तृत आदेश बाद में पारित करेंगे. जस्टिस मेहता ने टिप्पणी करते हुए कहा कि “मेरे चाचा, जो राजस्थान के एक प्रसिद्ध वकील थे, कहा करते थे कि भारत छुट्टियों का पवित्र देश है. कृपया इसमें और इजाफा न करें”.

मामले की सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने स्पष्ट किया कि वह अवकाश घोषित करने पर जोर नहीं दे रहे थे, बल्कि उनकी मुख्य मांग यह थी कि सार्वजनिक अवकाश तय करने की प्रक्रिया में कुछ स्पष्टता और निश्चिंतता होनी चाहिए. इस पर अदालत ने कहा कि जीवन में कई प्रकार की अनिश्चितता होती है.

सार्वजनिक अवकाश के लिए कोई ठोस कानून नहीं

याचिका में कहा गया था कि राजनीतिक दलों द्वारा अपने हितों और फायदे के लिए इस नीति का इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए. दायर याचिका में कहा गया था कि भारत में साप्ताहिक अवकाश अधिनियम 1942 को छोड़कर कोई सार्वजनिक अवकाश अधिनियम नहीं है. साप्ताहिक अवकाश अधिनियम, साप्ताहिक अवकाश प्रदान करता है. वहीं न्यूजीलैंड, यूनाइटेड किंगडम और यूएसए जैसे देशों में छुट्टियां कानून द्वारा तय की जाती हैं.

याचिका में कहा गया था कि 10वें सिख गुरु गोविंद सिंह को महत्वपूर्ण देशभक्त और ऐतिहासिक शख्सियत के रूप में जाना जाता है.

इसके बावजूद अभी तक देशभर में उनकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है, जबकि सिख धर्म दुनिया का पांचवा सबसे बड़ा धर्म है. याचिका में यह भी कहा गया था कि गुरु गोविंद सिंह की जयंती को पूरे देश में प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाना चाहिए, ताकि लोगों में देशभक्ति, राष्ट्रवाद और भाई चारे की भावना पैदा हो सके.

यह भी पढ़ें: Gain Bitcoin Scam: 20 हजार करोड़ के घोटाले का आरोपी आयुष वार्ष्णेय जेल भेजा गया, कोर्ट ने ठुकराई किताब और चश्मे की मांग

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में बढ़ती नशे की समस्या: चुनौतियाँ और समाधान

Punjab Drug Problem: पंजाब और सीमावर्ती राज्यों में नशे की समस्या जटिल और बहुस्तरीय है.…

5 minutes ago

गुजरात दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, रूपल में रखेंगे 81 फुट ऊंची भव्य शिव प्रतिमा की आधारशिला

Amit Shah Gujarat Visit: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को गुजरात में…

19 minutes ago

अगले 12 घंटे, 13 राज्य…मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव! 65 की स्पीड से तूफान का खौफनाक अलर्ट

IMD Weather Alert Today: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव और चक्रवाती परिसंचरण के चलते…

29 minutes ago

दिल्ली में आज फिर से बबाल! CJP के तिरंगा मार्च से थम जाएगी रफ्तार, ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट देखा क्या?

दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को CJP के विरोध प्रदर्शन और तिरंगा मार्च…

43 minutes ago

नवरात्र के छठे दिन शोभन योग का अद्भुत संयोग! जानें मां कात्यायनी की पूजा विधि समेत आज का पूरा पंचांग

आज 16 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर मां कात्यायनी की…

1 hour ago

नवरात्र के छठे दिन 4 राशियों के ग्रहों में बड़ा बदलाव: वृषभ राशि को लाभ तो वृश्चिक-मकर रहें सावधान

16 अक्टूबर 2026 को शोभन योग और मां कात्यायनी की आराधना के बीच सभी 12…

1 hour ago