लीगल

हाशिम बाबा केस: दिल्ली हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का आदेश किया रद्द, असरार की गिरफ्तारी और पूछताछ को दी मंजूरी

गैंगेस्टर हाशिम बाबा के खिलाफ एक मामले में ट्रायल कोर्ट द्वारा पारित आदेश को दिल्ली हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया है. ट्रायल कोर्ट ने कहा था कि हाशिम बाबा और उसके गिरोह के खिलाफ मकोका के तहत प्राथमिकी गलत आधार पर की गई थी. साथ ही, ट्रायल कोर्ट ने मकोका के तहत हाशिम बाबा के सहयोगी असरार से पूछताछ की इजाजत देने से इन्कार कर दिया था.

दिल्ली पुलिस की याचिका पर हाई कोर्ट ने कहा कि ट्रायल कोर्ट का आदेश गलत था. दिल्ली पुलिस ने आरोपित व्यक्तियों से पूछताछ की अनुमति देने से इन्कार करने वाले ट्रायल कोर्ट के आदेश को रद करने का अनुरोध किया था. दिल्ली पुलिस ने असरार से पूछताछ करने और उसे गिरफ्तार करने की अनुमति मांगी थी. उसे पहले ही जमानत पर रिहा किया जा चुका है.

असरार को पुलिस स्टेशन गोकुल पुरी में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम, 1999 की धारा-तीन के तहत हुई प्राथमिकी में आरोपित के रूप में नामित किया गया है. यह आवेदन आर्म्स एक्ट मामले में गिरफ्तारी के बाद असरार के न्यायिक हिरासत में होने के दौरान दायर किया गया था.

दिल्ली पुलिस ने तर्क दिया कि न्यायिक निष्कर्ष में असरार को गिरफ्तार करने और पूछताछ करने के उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया गया है.


ये भी पढ़ें- शाहदरा STF की बड़ी कार्रवाई, GTB अस्पताल के पास ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 113 ग्राम स्मैक बरामद, सप्लाई चेन की जांच जारी


-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में ABVP का दबदबा, गृहमंत्री अमित शाह ने दी बधाई; 13 विश्वविद्यालयों में मिली जीत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ओडिशा के छात्रसंघ चुनावों में मिली प्रचंड जीत के…

9 seconds ago

ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, आखिरी बार खाई थी मैगी और पी थी चाय

Greater Noida Death: ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों…

11 minutes ago

‘इंसानी इंजीनियरों की छुट्टी, एआई से कोडिंग!’ हूती विद्रोहियों ने क्लॉड एआई से बना डाला मिसाइल सॉफ्टवेयर; देखें VIDEO

Cyber Security: एआई कंपनी एंथ्रोपिक ने स्वीकार किया है कि यमन के हूती विद्रोहियों ने…

16 minutes ago

‘जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय थम गईं सांसें!’ प्रिंसिपल को आया साइलेंट अटैक, दिल दहला देगा VIDEO

राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय सरकारी स्कूल…

19 minutes ago

WhatsApp पर ‘NO’ टाइप करते ही खाली हो जाएगा बैंक खाता! भूलकर भी न करें ये गलती; जानें कैसे रहें सुरक्षित

साइबर ठगों ने वॉट्सऐप पर लोगों को ठगने का नया तरीका निकाला है. बैंक खाते…

33 minutes ago

‘मैं आज भी नीतीश के साथ…’, अनंत सिंह ने 9 मौतों वाले बयान पर दी सफाई, नीरज कुमार पर भी साधा निशाना

बिहार में जेडीयू विधायक अनंत सिंह का एक बयान चर्चा में है, जिसमें उन्होंने नीतीश…

50 minutes ago