लीगल

विपक्षी गठबंधन इंडिया के 23 घटक दलों और एक निर्दलीय राज्यसभा सदस्य ने SIR को लेकर CJI सूर्यकांत को लिखा पत्र

SIR Dispute: एसआईआर को लेकर चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नही ले रहा है. उम्मीद थी कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद यह विवाद खत्म हो जाएगा, लेकिन विपक्षी गठबंधन इंडिया के 23 घटक दलों और एक निर्दलीय राज्यसभा सदस्य ने निर्वाचन आयोग के विशेष गहन प्रक्रिया तथा चुनाव से जुड़े अन्य मुद्दों पर सीजेआई सूर्यकांत को पत्र लिख कर इस विवाद को एक बार फिर जिंदा कर दिया है.

न्यायपालिका से हस्तक्षेप की मांग

सीजेआई सूर्यकांत को भेजे गए पत्र में विपक्षी गठबंधन ने एसआईआर के पालन के मामले में न्यायपालिका से हस्तक्षेप की मांग की गई है. विपक्षी गठबंधन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि चुनाव नतीजों को प्रभावित किया जा रहा है.

इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने 8 जून को हुई बैठक में सीजेआई सूर्यकांत को पत्र भेजने का फैसला किया था. इस पत्र पर द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) और आम आदमी पार्टी (आप) ने भी हस्ताक्षर किए हैं, जिन्होंने 8 जून को हुई बैठक में दूरी बना लिया था. कांग्रेस के वरिष्ठ जयराम रमेश ने कहा कि 8 जून को इंडिया गठबंधन की बैठक में 21 राजनीतिक दल और एक निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हुए थे.

बैठक में कौन-कौन था मौजूद?

सीजेआई सूर्यकांत को भेजे गए पत्र में निर्वाचन आयोग की भूमिका का भी उल्लेख किया गया है और यह बताया गया है कि एसआईआर प्रक्रिया ने विभिन्न राज्यों के लोगो को किस प्रकार प्रभावित किया है. 8 जून को हुई इस बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, उमर अब्दुल्ला, सुप्रिया सुले सहित अन्य मौजूद थे.

बैठक के दौरान घोषणा की गई कि इंडिया गठबंधन हर दो महीने में बैठकें करेगा. अगली बैठक अगस्त में तेलंगाना के हैदराबाद में होनी है. इस लेटर पर निर्दलीय सांसद कपिल सिब्बल ने भी हस्ताक्षर किए हैं. ‘

5 मुद्दों पर बना थी सहमति

तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओब्रायन ने बताया कि इस संयुक्त पत्र पर आम आदमी पार्टी और डीएमके समेत कई विपक्षी दलों ने भी हस्ताक्षर किए हैं. उन्होंने कहा कि चुनावी मुद्दों को लेकर विपक्षी दल एकजुट होकर अपनी बात रख रहे हैं.

गठबंधन की हुई बैठक में 5 मुद्दों पर सहमति बनी थी, जिनपर काम करने और आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया था. इसमें वोटर लिस्ट में एसआईआर, जांच एजेंसियों के गलत इस्तेमाल का आरोप, पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री का इस्तीफा, महंगाई, बेरोजगारी और विदेशनीति पर सरकार का घेराव करना शामिल था.

ये भी पढ़ें:एथेनॉल आवंटन विवाद: सुप्रीम कोर्ट ने ओएमसी की याचिका पर जारी किया नोटिस, यथास्थिति बनाए रखने का दिया आदेश

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

बंगाल के अकाल के बीच कैसी थी दुर्गा पूजा? कहीं भोग की थाली सजी, तो कहीं एक मुट्ठी चावल के लिए तरसे लोग

1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…

2 hours ago

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

3 hours ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

3 hours ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

3 hours ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

4 hours ago