लीगल

Indore Municipal Corporation scam: ईडी की बड़ी कार्रवाई, 119 करोड़ के फर्जी बिल मामले में 3 गिरफ्तार, कोर्ट ने 5 जून तक रिमांड पर भेजा

Indore Municipal Corporation scam: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के इंदौर उप-जोनल कार्यालय ने इंदौर नगर निगम फर्जी घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. ईडी ने मामले में आरोपी अभय सिंह राठौर, मोहम्मद जाकिर और राहुल बडेरा को गिरफ्तार किया है. जिसके बाद तीनों को इंदौर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया. जहां अदालत ने ईडी की मांग पर उन्हें 5 जून 2026 तक के लिए रिमांड पर भेज दिया है.

ईडी की यह जांच इंदौर के थाना एमजी रोड़ में दर्ज की गई एसीआईआर और दायर चार्जशीट के आधार पर शुरू की गई है. आरोप है कि फर्जी बिल, जाली कार्यादेश, मनगढ़ंत रिकॉर्ड और अस्तित्वहीन परियोजनाओं के नाम पर इंदौर नगर निगम के खजाने से सरकारी धन की धोखाधड़ी कर निकासी की गई. जांच में यह सामने आया है कि वर्ष 2018 से 2023 के बीच इंदौर नगर निगम के समक्ष लगभग 119.53 करोड़ रुपए के फर्जी और जाली बिल प्रस्तुत किए गए.

इन बिलों के आधार पर नगर निगम के खजाने से लगभग 86.54 करोड़ रुपये का अवैध भुगतान किया गया. इससे पुलिस इस मामले में मुख्य आरोपी सहित एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है.

बता दें कि घोटाला का पता चलने के बाद शिकायत दर्ज कराने वाले तत्कालीन अतिरिक्त नगर आयुक्त संदीप सोनी और सहायक अभियंता सुनील गुप्ता के हस्ताक्षर भी जांच के लिए भेजे गए थे. हालांकि सोनी और गुप्ता के हस्ताक्षर फाइलों में मौजूद हस्ताक्षरों से मेल नहीं खा रहे थे.

ये भी पढ़ें: ‘पूरी FIR ना छापें, पर मामला तो बताएं…’, सुप्रीम कोर्ट ने देश के सभी हाईकोर्ट्स को क्यों दी यह नसीहत?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

3 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

3 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

4 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

4 hours ago