लीगल

JSW स्टील्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, पिछले फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने लिया वापस

JSW स्टील्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है. कोर्ट भूषण स्टील के फैसले पर दायर पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है. सीजेआई बीआर गवई और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने पहले के फैसले को वापस लेते हुए कहा कि मामले में नए सिरे से विचार करने की आवश्यकता है.

कोर्ट अब इस मामले में विस्तृत सुनवाई करेगा. सीजेआई गवई ने कहा कि अनुच्छेद 142 के तहत अपनी शक्ति का इस्तेमाल किसी पुनर्जीवित कंपनी के 25000 कर्मचारियों के साथ अन्याय करने के लिए नहीं कर सकता. सीजेआई ने कहा कि प्रथम दृष्टया हम पुनर्विचार की अनुमति देने पर सहमत हैं. हम पूरी सुनवाई करेंगे, लेकिन प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि यह निर्णय पहले से तय फैसलों के अनुरूप नहीं है.

कोर्ट 7 अगस्त को इस मामले में अगली सुनवाई करेगा. सीजेआई गवई ने यह स्पष्ट कर दिया गया सुप्रीम कोर्ट केवल फैसले की कानूनी वैधता पर ही गौर करेगा. उन्होंने यह भी कहा कि हम किसी नए दस्तवेज़ पर नहीं जाएंगे, केवल पुराने फैसले की समीक्षा करेंगे. यह जरूरी है कि ऐसे निर्णय कानून के दायरे में और कर्मचारियों के हित में हो.

बता दें कि दिसंबर 2024 में जस्टिस बेला त्रिवेदी और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने बीपीएसएल के लिए जेएसडब्ल्यू की योजना को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि लेनदारों की समिति (सीओसी) ने योजना को मंजूरी देने में गलती की थी. लेकिन जेएसडब्ल्यू ने पुनर्विचार याचिका दाखिल की, जिसके बाद कोर्ट ने 2 मई के अपने फैसले को वापस ले लिया.

ये भी पढ़ें: PMLA की संवैधानिक वैधता पर फिर होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट 6 और 7 अगस्त को करेगा पुनर्विचार याचिका पर फैसला

-भारत एक्सप्रेस 

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

22 minutes ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

34 minutes ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

57 minutes ago

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

1 hour ago