केरल हाई कोर्ट ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के आवास पर ईडी की छापेमारी के दौरान ईडी के अधिकारियों पर हुए हमले की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि जांच सही दिशा में चल रही है. फिलहाल दखल देने की जरूरत नहीं है.
मुख्य न्यायाधीश सौमेन सेन और जस्टिस श्याम कुमार की खंडपीठ ने राज्य सरकार की रिपोर्ट पर भरोसा जताते हुए याचिका का निपटारा कर दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि 27 मई को पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास पर ईडी की तलाशी के दौरान हुए कथित हमले के मामले में जांच लगातार जारी है.
बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री के आवास सहित 10 जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम देकर जब ईडी के अधिकारी वापस जाने लगे, उस दौरान समर्थकों ने उनपर हमला कर दिया था. कन्नूर के ईडी की टीम पर यह हमला हुआ था. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था. छापेमारी टीम में 12 अधिकारियों में से 4 महिला अधिकारी शामिल थे.
सीएमआरएल (CMRL) एक पब्लिक लिस्टेड कंपनी है, जिसमें बड़ी हिस्सेदारी आम निवेशकों और केरल सरकार की पीएसयू कंपनी केरल स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की है. कंपनी का कंट्रोल मैनेजिंग डारेक्टर एस. एन ससीधरन कार्थो और उनके बेटे सारन एस कार्थो के पास बताया गया जाता है.
यह मामला पहली बार 2019 मे सामने आया था, जब आयकर विभाग ने सीएमआरएल पर छापा मारा था. जांच में करीब 130 करोड़ रुपए के फर्जी खर्च सामने आए थे. बाद में कंपनी ने इन फर्जी खर्चो को आयकर टैक्स सेटलमेंट कमीशन के सामने स्वीकार भी किया था.
इसके बाद सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन आफिस (SFIO) तक पहुचा और कॉरपोरेट फ्रॉड की जांच शुरू हुई. इसी आधार पर ईडी ने भी पीएमएलए के तहत मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की थी.
ये भी पढ़ें: विदेशी डेबिट कार्डों के जरिए 92.55 करोड़ रुपये भारत लाने का आरोप, ईडी ने टीटीआई नेटवर्क पर कसा शिकंजा
-भारत एक्सप्रेस
Gold Silver price today: एक दिन की तेजी के बाद बुधवार को सोने-चांदी की कीमतों…
Stock market today: पिछले कारोबारी सत्र में 1400 अंकों से ज्यादा फिसलने के बाद बुधवार…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सपा ने पांच सीटों पर उम्मीदवारों की पहली…
दिल्ली के प्रीत विहार स्थित सल्तनत कैफे में देर रात शराब पार्टी के दौरान 22…
IMD ने दक्षिण भारत के कई राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में बारिश, बिजली गिरने और…
आज 25 नवंबर 2026, बुधवार को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शाम…