Bharat Express DD Free Dish

केरल हाई कोर्ट ने पूर्व CM पिनाराई विजयन के आवास पर ED टीम पर हमले की CBI जांच वाली याचिका को किया खारिज

केरल हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के घर पर हुई छापेमारी के दौरान ईडी (ED) अधिकारियों पर हुए हमले की सीबीआई जांच से इनकार कर दिया है. मुख्य न्यायाधीश सौमेन सेन की खंडपीठ ने राज्य पुलिस की जांच को सही बताते हुए याचिका का निपटारा किया.

Kerala HC Rejects CBI Probe Request In Attack On ED Team At Pinarayi Vijayan House
Edited by Vaibhav Gupta

केरल हाई कोर्ट ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के आवास पर ईडी की छापेमारी के दौरान ईडी के अधिकारियों पर हुए हमले की सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि जांच सही दिशा में चल रही है. फिलहाल दखल देने की जरूरत नहीं है.

खंडपीठ ने याचिका का किया निपटारा

मुख्य न्यायाधीश सौमेन सेन और जस्टिस श्याम कुमार की खंडपीठ ने राज्य सरकार की रिपोर्ट पर भरोसा जताते हुए याचिका का निपटारा कर दिया है. मामले की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने अदालत को बताया कि 27 मई को पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के आवास पर ईडी की तलाशी के दौरान हुए कथित हमले के मामले में जांच लगातार जारी है.

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री के आवास सहित 10 जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई को अंजाम देकर जब ईडी के अधिकारी वापस जाने लगे, उस दौरान समर्थकों ने उनपर हमला कर दिया था. कन्नूर के ईडी की टीम पर यह हमला हुआ था. भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया था. छापेमारी टीम में 12 अधिकारियों में से 4 महिला अधिकारी शामिल थे.

क्या है CMRL?

सीएमआरएल (CMRL) एक पब्लिक लिस्टेड कंपनी है, जिसमें बड़ी हिस्सेदारी आम निवेशकों और केरल सरकार की पीएसयू कंपनी केरल स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की है. कंपनी का कंट्रोल मैनेजिंग डारेक्टर एस. एन ससीधरन कार्थो और उनके बेटे सारन एस कार्थो के पास बताया गया जाता है.

कब का है मामला?

यह मामला पहली बार 2019 मे सामने आया था, जब आयकर विभाग ने सीएमआरएल पर छापा मारा था. जांच में करीब 130 करोड़ रुपए के फर्जी खर्च सामने आए थे. बाद में कंपनी ने इन फर्जी खर्चो को आयकर टैक्स सेटलमेंट कमीशन के सामने स्वीकार भी किया था.

इसके बाद सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन आफिस (SFIO) तक पहुचा और कॉरपोरेट फ्रॉड की जांच शुरू हुई. इसी आधार पर ईडी ने भी पीएमएलए के तहत मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की थी.

ये भी पढ़ें: विदेशी डेबिट कार्डों के जरिए 92.55 करोड़ रुपये भारत लाने का आरोप, ईडी ने टीटीआई नेटवर्क पर कसा शिकंजा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read