लीगल

विदेश मंत्रालय ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि विदेश में लिंग परिवर्तन कराने के बाद भारत कैसे वापस आएंगे

केंद्र सरकार ने विदेश में लिंग परिवर्तन सर्जरी करवाने वाले ट्रांसजेंडरों को भारत लौटने एवं फिर पासपोर्ट नवीनीकरण के लिए अद्यतन जानकारी देने के साथ आवेदन करने की अनुमति देने के मुद्दे पर उठाए गए कदमों के बारे में दिल्ली हाई कोर्ट को जानकारी दी है. इससे पहले कोर्ट ने कहा था कि विदेश में लिंग परिवर्तन की सर्जरी करवाने वालों का नया पहचान होने पर पासपोर्ट में दिए गए विवरण से मेल नहीं खाता है. उस दशा में उन्हें देश लौटना मुश्किल हो जाता है.

मामले की सुनवाई के दौरान विदेश मंत्रालय की ओर से पेश वकील ने जस्टिस सचिन दत्ता को बताया कि अगर कोई व्यक्ति जेंडर चेंज की पुष्टि करने वाला हलफनामे के साथ सपोर्टिंग सर्टिफिकेट या सर्जिकल रिकस्ट्रक्शन सर्टिफिकेट भी दे देता है तो ट्रांसजेंडर व्यक्ति अधिनियम 2019 के तहत सर्टिफिकेट की आवश्यकता को माफ कर दिया जाएगा. जिसमें यह कहा गया होगा कि अमुक व्यक्ति ने लिंग परिवर्तन के लिए सर्जरी कराई है. भारत आने वाला वह व्यक्ति संबंधित अधिकारियों से अपेक्षित दस्तावेज हासिल कर सकता है और पासपोर्ट के नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकता है.

मंत्रालय ने कोर्ट को यह भी बताया कि यदि आवेदक उपरोक्त में से कोई भी दस्तावेज प्रदान करने में असमर्थ है, तो उन्हें इस समर्थन के साथ एक आपातकालीन प्रमाण पत्र जारी किया जा सकता है. कोर्ट ने विदेश मंत्रालय द्वारा दी गई इस जानकारी को रिकॉर्ड पर लिया है और निर्देश दिया कि पासपोर्ट मैनुअल को भी केंद्र के कथन के अनुरूप बदला जाए. उसने यह बात एक ट्रांसजेंडर महिला की याचिका पर सुनवाई करते हुए कही है. महिला ने अमेरिका में लिंग परिवर्तन की सर्जरी कराई थी. उसे सर्जरी के बाद नए नाम, लिंग और फोटो के साथ अपना पासपोर्ट फिर से जारी करवाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था. अमेरिकी अदालत से उसे इसके बारे में मान्यता पत्र लेना पड़ा था. उसने नए पासपोर्ट के लिए भारत में आवेदन किया, लेकिन उसे पासपोर्ट नही मिला. उसके बाद उसने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की थी.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

3 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

5 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago