दिल्ली के बहुचर्चित हत्या में से एक जिम ट्रेनर नादिर शाह हत्या मामले में आरोपी अनवर खान उर्फ चाचा ने दिल्ली हाई कोर्ट ने नियमित जमानत याचिका दायर की है. जिसपर हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर स्पेशल रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है. पटियाला हाउस कोर्ट ने अनवर खान की ओर से दायर नियमित जमानत याचिका को 22 फरवरी 2026 को खारिज कर दिया था.
पिछले साल दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में जिम संचालक नादिर शाह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे. पुलिस मामले में पहले ही 7 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. आरोपों के मुताबिक वारदात को गैंगेस्टर हाशिम बाबा गैंग ने अंजाम दिया था. हाशिम बाबा फिलहाल जेल में बंद है. आरोप है कि हत्याकांड को हाशिम बाबा गैंग ने अंजाम दिया था.
दिल्ली पुलिस का दावा है कि जेल में बंद हाशिम बाबा का पूरा गैंग उसकी पत्नी जोया खान संभाल रही थी और नादिर शाह हत्याकांड में भी उसकी भूमिका सामने आई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक जोया खान के वकील का कहना है कि किसी भी आरोपी ने हाशिम की बीवी का नाम नहीं लिया है. मामले की जांच में जोया खान पहले ही शामिल हो चुकी है. पुलिस की माने तो इस हत्या में शामिल आरोपी सद्दाम और सलमान को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करना चाहती है. पुलिस की माने तो सभी आरोपी ऐप-आधारित एन्क्रिप्टेड कॉल के माध्यम से बातचीत कर रहे थे.
बता दें कि जोया खान हाशिम बाबा की तीसरी पत्नी है, जबकि खुद उसकी यह दूसरी शादी थी. साल 2014 में पहली शादी के बाद उसका तलाक हो गया था, जिसके बाद वह हाशिम बाबा के करीब आई दोनों पड़ोसी थे. धीरे-धीरे यह नजदीकियां बढ़ी और फिर 2017 में दोनों ने शादी कर ली. इस हत्याकांड के पीछे हाशिम बाबा, लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई और रोहित गोदारा की भूमिका सामने आई थी. रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर एक कथित पोस्ट में इस हमले की जिम्मेदारी ली.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Zoo Atlanta Chinese Giant Pandas: चीन के पांडा 'फिंगफिंग' और 'फू शुआंग' जल्द अमेरिका के…
Gurugram PG woman dead live-in partner: गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित पीजी में 20 वर्षीय युवती…
Madhubani minor girl assault case: बिहार के मधुबनी में नाबालिग लड़की से मारपीट का वीडियो…
Nitin Gadkari 100 percent ethanol car: नितिन गडकरी ने कहा कि 100% इथेनॉल कार से…
वाशिंगटन में शी जिनपिंग और डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात में व्यापारिक युद्धविराम दो महीने के…
Gujarat railway projects Amit Shah LNG train: अमित शाह गुजरात में 1,542 करोड़ रुपये की…